Google Analytics Meta Pixel 5 जनवरी तक बुक हो चुके हैं राज्य के टूरिज़्म रिसॉर्ट्स, जानें क्या है इस बार पर्यटकों के लिए खास तैयारियां - Ekhabri.com

5 जनवरी तक बुक हो चुके हैं राज्य के टूरिज़्म रिसॉर्ट्स, जानें क्या है इस बार पर्यटकों के लिए खास तैयारियां

रायपुर,पूनम ऋतु सेन। क्रिसमस और नए साल के मौके पर टूरिज्म के लिहाज से पीक समय होता है। लोग बीते साल को विदा करने और नए साल का स्वागत प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच सुकून भरे माहौल में करना चाहते हैं ऐसे में पर्यटकों ने पिकनिक स्पॉट पर जाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। जैसा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोनाकाल में पर्यटन क्षेत्र में खासा नुकसान देखने को मिला है वहीं इस बार वैक्सीन लगाने के बाद लोग प्री बुकिंग करा रहे हैं। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म में इस वर्ष बूम की स्थिति है।

आकर्षक ऑफर्स

इस बार छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के दर्जनभर पिकनिक स्पॉट को अभी से बेहतर रिस्पांस मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस बार पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने 10 फीसदी छूट ऑनलाइन बुकिंग में देने की सुविधा दी है, वहीं सीनियर सिटीजन के लिए 30 फीसदी छूट रिसोर्ट के बुकिंग के दौरान दी जा रही है।

5 जनवरी तक अधिकांश रिसॉर्ट्स हैं बुक्ड

इस मुद्दे पर हमारी बात हुई छत्तीसगढ़ टूरिज्म की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा दुबे से, उन्होंने बताया कि 5 जनवरी तक अधिकांश रिसोर्ट्स बुक्ड हैं। बहुत से स्पॉट में नो रूम अवेलेबल की स्थिति बन चुकी है।
सबसे फेमस रिसॉर्ट्स है जहाँ बुकिंग हुई है-
• चित्रकोट बस्तर दंडामी रिसोर्ट
• कुरदुर हिल वेली रिसोर्ट
• बैगा रिसोर्ट
• चिल्फी घाटी
• चिल्फी घाटी सरोधा दादर
• बार नवापारा हरेली इको रिसोर्ट

अधिकारी ने आगे बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर प्री बुकिंग में पर्यटन विभाग की ओर से डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे थे जिसका नतीजा यह रहा कि फेमस स्पॉट्स 5 दिनों में ही फुल हो गए और करीबन 2.5लाख₹ राशि की बुकिंग्स 5दिनों में हो गईं थी। इस बार नए साल के लिए अग्रिम बुकिंग को लेकर पर्यटक खासे उत्साहित है।

Read Also  छत्‍तीसगढ़ में प्राध्यापकों के 595 पदों पर होगी सीधी भर्ती

क्या है तैयारियां

पर्यटन विभाग ने इस वर्ष खास तैयारियां की है। तीसरे लहर आने का खतरा को देखते हुए और लोगों के सुकून के पल को यादगार और सुरक्षित बनाये रखने के लिए पर्यटन विभाग ने sanitization पर ज़ोर दिया है। अधिकारी अनुराधा ने बताया कि रिसॉर्ट्स स्टाफ और मैनेजर्स को विशेष निर्देश दिए गए हैं,जिनमें समय समय पर sanitize करना, पर्यटकों की स्क्रीनिंग के बाद एंट्री कराना, खाने की व्यवस्था को सही तरीके से बनाये रखना, मेनू सिस्टम अपडेट करना आदि शामिल हैं।

अधिकारी ने आगे बताया कि इस वर्ष बस्तर क्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी हुई है, इस लिये उनके द्वारा पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के अन्य स्थलों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है जहाँ पर्यटक नए जगह का आनंद ले सकते हैं। उनकी कोशिश है कि सरगुजा, कवर्धा, बिलासपुर और कोरबा जैसे स्पॉट्स में वे पर्यटकों को डाइवर्ट कर सके। जशपुर के बालाछापर में बुकिंग्स कम हुई हैं लोगो को इसकी जानकारी भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी टूरिस्ट स्पॉट की अपनी खूबी है अपनी विभिन्न विशेषता है पर्यटकों की पसंद भी अलग होती हैं, उन्हें छतीसगढ़ के अलग अलग स्पॉट्स की जानकारी उनके मनचाहे अनुसार दी जा रही है और कुछ लोकेशन में स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी दी गयी है।

अनुराधा दुबे ने यह भी बताया कि फोक डांस, कैम्प फायर, फोक आर्टिस्ट की प्रस्तुति, लोकल फ़ूड को मेन्यू में शामिल करने जैसी मनोरंजक गतिविधियों को भी फॉलोअप किया गया है। ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए टूरिज़्म डिपार्टमेंट ने पर्यटकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Read Also  किसानों के खिले चेहरे,मुख्यमंत्री ने राशि वितरण का किया शुभारंभ

अधिकारी से यह पूछने पर की क्या पर्यटकों के पास डबल वैक्सीन डोज़ सर्टिफिकेट या RTPCR रिपोर्ट्स के होने की अनिवार्यता है? इस पर उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है, लेकिन पर्यटकों से इससे संबंधित जानकारी ली जा रही है औऱ उन्हें स्वयं भी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील किया है। नए वर्ष का स्वागत बेशक आनन्ददपूर्वक करें लेकिन साथ ही एहतियात भी बरतें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

नवा रायपुर में आईपीएल मैच 10 और 13 मई, तैयारियां तेज

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...

दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *