टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर लाती रहती है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो (Reliance Jio) और सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL नए साल पर जबर्दस्त ऑफर लेकर हाजिर हैं। ये दोनों कंपनियां अपने ऐनुअल प्लान से रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 60 दिन तक की ज्यादा वैलिडिटी दे रही हैं। कंपनियों के इन ऐनुअल प्लान में डेली 3जीबी तक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे शानदार बेनिफिट मिलते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
बीएसएनएल के इस प्लान पर है न्यू इयर ऑफर
बीएसएनएल अपने 2399 रुपये वाले प्लान पर न्यू इयर ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 365 दिन की बजाय 425 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 60 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के लिए यूजर्स के पास इस प्लान को सब्सक्राइब करने का आखिरी मौका है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है।
प्लान में मिलने वाला यह डेटा कैपिंग के साथ आता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
रिलायंस जियो के इस इस प्लान में ज्यादा वैलिडिटी जियो अपने न्यू ऑफर के तहत 2545 रुपये वाले ऐनुअल प्लान पर 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। कंपनी का ऑफर 2 जनवरी तक लाइव रहेगा। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर करती है। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देता है। प्लान में कंपनी जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी ऑफर कर रही है।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...