Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

प्रदेश में लगभग 17.14 लाख किसानों ने बेचा धान
अब तक लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 14 हजार 159 किसानों से 69 लाख 05 हजार 182 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,426 करोड़ 57 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
32 लाख 03 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 03 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 26 लाख 86 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 36 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 64 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 537 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,02,120 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 313 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,278 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,922 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,335 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,802 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,863 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 32,400 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,66,369 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 49,663 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,11,261 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,578 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,622 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,954 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
जिलों में इस प्रकार की गई खरीदी
इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,292 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,619 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,893 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,007 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,44,069 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,33,831 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,03,765 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 91 हजार 702 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,63,915 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,85,647 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...