Google Analytics Meta Pixel सात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे कोहली - Ekhabri.com

सात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे कोहली

केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम जब बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी तो सात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में खेल रहे विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। कोहली बल्लेबाजी करें या सीमारेखा के पास क्षेत्ररक्षण, उनकी हर एक गतिविधि पर प्रशंसकों की नजरें होंगी। हालांकि, राहुल की कप्तानी को भी कसौटी पर कसा जाएगा। देखना यह भी होगा कि वह हमेशा की तरह मैदान पर जोश और आक्रामकता से भरे दिखते हैं या टेस्ट कप्तानी के साथ क्रिकेट के हर प्रारूप में कप्तानी छोड़ने के बाद मैदान पर उदासीन नजर आते हैं।
कोहली टी-20 के बाद वनडे कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे और इस मसले पर उनकी बीसीसीआइ से ठन भी गई। उनके प्रशंसक और भारतीय क्रिकेट यही दुआ कर रहे होंगे कि बीसीसीआइ से अपने विवाद को भुलाकर वह अपने करियर की नई पारी का आगाज करें, जिसमें सिर्फ उनका बल्ला बोलता हो। दो साल बाद उनके बल्ले से शतक सोने पे सुहागा होगा।
चोटिल रोहित श्ार्मा की जगह कप्तानी कर रहे राहुल सीरीज में कोहली से सलाह जरूर लेंगे। कोहली को बतौर बल्लेबाज ही अहम भूमिका नहीं निभानी है, बल्कि जैसा कि उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह हमेशा टीम के अगुवा रहेंगे। नए कप्तान और सहयोगी स्टाफ के साथ यह सीरीज जीतकर भारत 2023 विश्व कप की तैयारी श्ाुरू करना चाहेगा। इसके साथ ही पिछले सप्ताह टेस्ट सीरीज में हार से मिले जख्मों पर मरहम भी लगाना है।
भारत ने आखिरी बार पूरी मजबूत टीम के साथ वनडे सीरीज मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसके बाद दोयम दर्जे की टीम जुलाई में श्रीलंका गई थी। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और अब यह देखना है कि क्या वह फिर श्ािखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हैं। घरेलू सत्र में श्ाानदार प्रदशर््ान के बाद टीम में जगह बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को पदार्पण के लिए अभी इंतजार करना होगा। धवन के लिए यह तीनों मैच काफी अहम होंगे, क्योंकि टी-20 टीम में अपनी जगह वह पहले ही खो चुके हैं। कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे, जबकि चौथे नंबर के लिए सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच में से चयन होगा। रिषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और वेंकटेश अय्यर छठे नंबर पर उतरकर पदार्पण कर सकते हैं ।
स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा युजवेंद्रा सिंह चहल और आर अश्विन पर होगा। बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे, जबकि तीसरे विकल्प के तौर पर दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्ण्ाा में से एक को उतारा जा सकता है। टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए मुहम्मद सिराज भी फिट हैं। पिछले दौरे पर भारत ने दक्षिण्ा अफ्रीका को वनडे सीरीज में 5-1 से हराया था। हालांकि टेस्ट सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं। तेंबा बावुमा टेस्ट मैचों वाली फार्म जारी रखना चाहेंगे, जबकि टेस्ट को अलविदा कह चुके क्विंटन डिकाक वनडे में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। टेस्ट सीरीज में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को परेशाान कर सकते हैं ।
टीमें :
भारत : केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिषभ पंत, इशान किशन, युजवेंद्रा सिंह चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मुहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका : तेंबा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डिकाक, जुबैर हमजा, मार्को जेनसेन, जानेमन मलान, सिसांडा मगाला, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, वेन परनेल, एंडिले फेलुक्वायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रासी वेन डेर डुसेन, काइल वेरेन्न।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...