Google Analytics Meta Pixel जयमाल छोड़ हमलावरों से भिड़ गई दुल्हन - Ekhabri.com

जयमाल छोड़ हमलावरों से भिड़ गई दुल्हन

उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर में आई बरात में डीजे पर डांस करने से रोकने पर गांव के करीब 12 युवकों ने जयमाल के समय जमकर उपद्रव मचाया। उपद्रवियों ने बरातियों पर लाठी और डंडे से हमला बोल दिया। उनलोगों ने दूल्हे के ताऊ नंदलाल राम को बेरहमी से पीटा। यह देख उनकी रक्षा करने के लिए दुल्हन जयमाल छोड़कर उनको बचाने पहुंच गई और अपने ही गांववालों से भिड़ गई। हालांकि ताऊ की जान बचा नहीं सकी। इस दौरान करीब आठ बराती घायल हो गए। शेष बरातियों ने भागकर जान बचाई।
सूचना पर दुल्हन खुद जयमाल कार्यक्रम को छोडकर दौड़ती हुई चचिया ससुर को बचाने शामियाना में पहुंच गई। उसने पुलिस को फोन की और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं पुलिस के आने में देर होने पर मोटरसाइकिल पर बैठकर थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों को मौके पर लेकर आई। दुल्हन ने आठ नामजद व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। शादी की रस्म अदायगी कर बरात बिना दुल्हन की विदाई के ही लौट गई।
सतेंद्र राम की शादी सुमन के साथ तय हुई थी। दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर आए थे। बरात दलित बस्ती के स्कूल के समीप ठहरी थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों की आवभगत में जुटे थे। द्वार पूजा के समय डीजे पर डांस करने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में विवाद हो गया। पड़ोसी युवक पहले डांस करना चाहते थे। बरातियों ने यह कहते हुए डांस करने से रोक दिया कि वह डीजे लेकर आए हैं। इससे युवक मारपीट पर उतारू हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बीच कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद मध्यरात्रि में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच करीब 12 की संख्या में युवकों ने लाठी डंडे से स्कूल स्थित शामियाना में बरातियों पर हमला करने के साथ ही वाहनों की तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर दूल्हे के बड़े पिता नंदलाल राम जयमाल छोड़कर बरात में पहुंचे। हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेरकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर बेजान कर दिया। डीजे संचालक की भी जमकर पिटाई की। दुल्हन ने 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नंदलाल राम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...