अमेरिकी हिदू संगठन ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो को आईना दिखाते हुए कहा कि उन्हें अपने देशवासियों के प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। ट्रूडो ने गत वर्ष भारत में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में टिप्पणियां की थीं।
हिंदू पालिसी रिसर्च एंड एडवोकेसी कलेक्टिव (हिदूपैक्ट) के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा, ‘कनाडा में विरोध प्रदर्शनों और उन्हें दबाने के लिए अपनाए जा रहे कठोर तौर-तरीकों के बारे में आ रही खबरों को लेकर मुझे दुख है। वहां स्थिति बेहद चिंताजनक है और हम सभी अपने परिवारों व दोस्तों के लिए बहुत चिंतित हैं।” हिंदूपैक्ट की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘किसी भी लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मौलिक अधिकारों में शमिल है। कनाडा में असंतोष की आवाज को दबाने के लिए आपातकाल लागू किए जाने की घोषणा एक दुखद उदाहरण है।”
उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में कनाडावासी कोविड प्रतिबंधों के विरोध में करीब तीन हफ्तों से ओटावा समेत अन्य शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले एंबेसडर ब्रिज पर वाहन खड़ेकर जाम लगा दिया था लेकिन अब वे यहां से हटने लगे हैैं। कनाडा की संघीय पुलिस के अनुसार अमेरिका के उत्तरी डकोटा से लगे कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के इमर्सन शहर से प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया है। प्रदर्शनों को दबाने के लिए गत दिवस ट्रूडो ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान किया है। ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने देश की राजधानी को पंगु बनाने वाले प्रदर्शनों को लेकर अपनी निष्क्रियता की आलोचना के बीच त्यागपत्र दे दिया है।
हिंदूपैक्ट ने ट्रूडो व न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह से भी आग्रह किया कि वे ‘स्वास्तिक” की तुलना नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज” से न करें। ‘स्वास्तिक” हिंदू, बौद्ध, सिख व दुनियाभर के कई अन्य समुदायों के लिए एक प्राचीन व शुभ प्रतीक माना जाता है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस गलत बयानबाजी से हिंदुओं व सिखों के खिलाफ नफरत की भावना पैदा होगी। पिछले एक महीने में ही कनाडा के छह मंदिरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं।” ट्रूडो व सिंह ने हाल में प्रदर्शनकारियों पर ‘स्वस्तिक” लहराने का आरोप लगाते हुए टिप्पणी की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...