Google Analytics Meta Pixel इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान - Ekhabri.com

इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान

नई दिल्ली। वो दौर गए, जब महिलाओं को कमजोर कहा जाता था। आज की महिलाएं भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत हो चुकी हैं। वह केवल परिवार की देखभाल करने वाली मां, पत्नी या बहु नहीं रहीं बल्कि देश और समाज की रक्षक बन गई हैं। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा के लिए युद्ध करने को भी तैयार रहती हैं। लेकिन आज की महिलाओं में ये जोश भरने, उनके लिए घर की चारदीवारी से निकल सीमा सुरक्षा के लिए वर्दी पहनने का रास्ता साफ करने में कुछ महिलाओं का ही बड़ा योगदान है। देश की सेना में आज कई महिलाएं शामिल हैं। कई महिलाएं भारतीय वायुसेना के दमदार लड़ाकु विमान उड़ाने तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं। कई महिलाएं नौसेना की वर्दी में भारत का गौरव बन गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की उन साहसी महिलाओं के बारे में जान लीजिए, जिन्होंने देश की सेना में शामिल होकर न केवल देश की मान बढ़ाया, बल्कि हर एक लड़की के लिए आदर्श बन गईं।

पुनीता अरोड़ा- पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल
आज भले ही भारतीय सेना में कई महिला अधिकारी हों लेकिन भारतीय नौसेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा थीं। उनका जन्म 13 अक्तूबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में हुआ था। साल 2004 में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने की उपलब्धि पुनीता अरोड़ा था। उन्होंने 36 साल नौसेना में सेवा दी और इस दौरान कुल 15 पदक प्राप्त किए।

किरण शेखावत -पहली महिला शहीद
भारतीय सेना की महिलाओं का जिक्र होगा तो 1 मई 1988 को राजस्थान के सेफरागुवार में जन्मी किरण शेखावत का नाम जरूर लिया जाता रहेगा। शादी के बाद हरियाणा की बहू लेफ्टिनेंट किरण शेखावत देश के लिए ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। गोवा में साल 2015 को 24 मार्च की रात डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत शहीद हो गई थीं। उनकी साल 2010 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुई थी और सेना में पांच साल की सेवा के बाद वह शहीद हो गईं।

पद्मावती बंदोपाध्याय- पहली महिला एयर मार्शल
भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल होने का गौरव पद्मावती बंधोपाध्याय को मिला। पद्मावती 1968 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। 34 साल कार्यरत रहने के बाद उन्हें साल 2002 में एयर वाइस मार्शल के पद पर तैनाती हुई।
दिव्या अजित कुमार- स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त पहली महिला कैडेट
मात्र 21 साल की उम्र में सेना की स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल करने वाली पहली महिला कैडेट का नाम दिव्या अजित कुमार है। कप्तान दिव्या अजित कुमार को सितंबर 2010 में सेना के वायु रक्षा कोर में नियुक्त किया गया था।

गुंजन सक्सेना- कारगिल गर्ल
कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। गुंजन सक्सेना पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई में भारत की तरफ से पाकिस्तान को टक्कर दी थी। उन्हें शौर्य वीर अवॉर्ड भी दिया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...