Google Analytics Meta Pixel कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से आवागमन करेंगे ट्रक - Ekhabri.com

कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से आवागमन करेंगे ट्रक

हुगली नदी के नीचे से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो जल्द शुरू होने वाली है। दूसरी तरफ, अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता भी नदी के नीचे टनल बनाने की योजना बना रहा है। पोर्ट के चेयरमैन विनीत कुमार ने कहा कि हम इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं। जल्द ही एक सलाहकार नियुक्त कर इस बाबत सर्वे करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टनल से कोलकाता-हावड़ा के बीच 24 घंटे ट्रकों की आवाजाही हो सकेगी। इस कदम से शहर की सड़कों पर मालवाहक ट्रकों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। टनल का निर्माण्ा होने पर ट्रकों को इसके जरिये हावड़ा से बाहर ले जाकर सीधे हाईवे पहुंचाया जा सकेगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा। विनीत कुमार ने कहा कि पीएम गति शक्ति के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए रोड और रेल, दोनों पर काम जारी है।
वाटरवेज कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए जल्द ही बालागढ़ में एक रिवर टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां जेटी और स्टोरेज एरिया रहेगा। यहां से कार्गो और कंटेनर को बार्ज (नाव) के माध्यम से भेजा जाएगा, जिससे भूतल सड़क पर दबाव कम होगा। ट्रैफिक की समस्या भी दूर होगी। करीब 1,350 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत कनेक्टिविटी, रोड पर काफी काम हो रहा है। विनीत कुमार ने कहा-‘खिदिरपुर हमारा सबसे पुराना डक है। इसपर 180 करोड़ रुपये खर्च कर इसे और आधुनिक बनाने पर काम चल रहा है। खिदिरपुर डक-1 को एरिया आपरेटर को दिया जाएगा। यहां अल्ट्रा माडल क्रेन लाए जाएंगे, जिससे वहां कंटेनर हैंडलिंग चालू होगी। यहां अल्ट्रा माडल टर्मिनल बनेगा।
हुगली नदी के नीचे पहले से दो टनल हैं। सबसे पहले कोलकाता व आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी सीइएससी ने बिजली के तारों को नदी के उस पार ले जाने के लिए टनल का निर्माण्ा किया था। निर्माण्ा कार्य मार्च,1930 में शुरू हुआ था और जुलाई, 1931 तक चला था। उस वक्त इसके निर्माण में 54 लाख रुपये की लागत आई थी। इस टनल का निर्माण नदी तल से 33.5 मीटर नीचे हुआ था। इसकी लंबाई 538.8 मीटर और व्यास छह फीट है। वहीं ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए अप्रैल, 2017 में टनल का निर्माण किया गया। इसमें 52 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसका नदी तल से 33 मीटर नीचे निर्माण हुआ है। टनल की लंबाई 520 मीटर और इसका व्यास 5.5 मीटर है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...