Google Analytics Meta Pixel भाजपा के मिशन 2024 के एजेंडे को ध्यान में रखकर गठित होगा योगी का नया मंत्रिमंडल - Ekhabri.com

भाजपा के मिशन 2024 के एजेंडे को ध्यान में रखकर गठित होगा योगी का नया मंत्रिमंडल

लखनऊ। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार-02 का मंत्रिमंडल भाजपा के मिशन 2024 के एजेंडे को ध्यान में रखकर गठित होगा। मंत्रिमंडल में युवाओं, महिलाओं के साथ अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने के उद्देश्य से पश्चिम से पूर्वांचल तक जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा जाएगा। योगी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में करीब साढ़े चार घंटे तक चली बैठक में उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों के नामों पर मंथन हुआ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक में करीब दो से तीन उप मुख्यमंत्री, दो दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों, करीब 11 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस राज्यमंत्रियों के नामों पर मंथन हुआ।
जाटव समाज को ज्यादा नुमाइंदगी
चुनाव परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा ने बसपा के जाटव वोट बैंक में सेंध लगाने में सफलता हासिल की है। जाटव वोटों पर कब्जा बनाए रखने के लिए सरकार में जाटव समाज से दो से तीन मंत्री बनाए जा सकते है। वहीं, पार्टी की जीत में महिलाओं का भी बड़ा योगदान रहा है, इसलिए मंत्रिमंडल में इनकी भी पर्याप्त नुमाइंदगी रहेगी। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि जितनी बड़ी जीत मिली है उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी सरकार पर है। इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल में ऐसे विधायकों को शामिल किया जाएगा जो सरकार के साथ संगठन के एजेंडे को पूरा कर जनता की अदालत में बेहतर परिणाम दिला सकें। पार्टी ने मंत्रिमंडल में युवाओं और महिलाओं के साथ अनुभवी नेताओं को जगह देने का निर्णय किया है।
खरे न उतरने वाले मंत्रियों का पत्ता कटेगा
योगी सरकार 0.1 में सरकार और संगठन की अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं करने वाले मंत्रियों को सरकार में दोबारा जगह नहीं दी जाएगी। वहीं, नई लीडरशिप डेवलप करने के लिए पहली और दूसरी बार जीतकर आए कुछ नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य के साथ जाट, कुर्मी, कुशवाहा, भूमिहार, पासी, कोरी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...