रिया चक्रवर्ती को दुष्कर्म-आत्महत्या की धमकी

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती एक महीने से ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इनमें से कुछ लोग रिया को ही सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार बता रहे हैं। सुशांत की आत्‍महत्‍या के 1 माह पूरा होने पर रिया ने एक भावुक नोट लिखा था। फिर भी ट्रोल्स ने रिया पर हमला कर उनसे ये ड्रामा बंद करने को कहा था। इसके बाद अब रिया के भी सब्र का बांध टूट गया है। दरअसल,  एक हेटर ने रिया को रेप और मर्डर करने की धमकी दी। साथ ही रिया को सुसाइड करने के लिए भी धमकाया। रिया ने भी मैसेज पढ़ने के बाद चुप नहीं बैठीं। उन्होंने ट्रोल करने वाले यूजर के खिलाफ एक्शन लिया है। साथ ही ट्रोलर के मैसज का स्क्रीनशॉट इंस्टा पर शेयर किया है। इस पर धमकी देने वाले शख्स ने लिखा- मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारा रेप और मर्डर हो। तुम सुसाइड करो वरना मैं लोगों को तुम्हें मारने के लिए भेजूंगा।

इसके बाद रिया ने ट्रोलर को फटकार लगाते हुए लिखा- मुझे गोल्ड डिगर कहा गया.. मैं चुप रही। मुझे मर्डरर कहा गया…मैं चुप रही। मुझे स्लट शेम किया गया  मैं चुप रही। मगर मेरी चुप्पी आपको कैसे ये अधिकार देती है कि मेरा रेप और मर्डर करा दिया जाएगा,  अगर मैंने सुसाइड नहीं किया तो क्या आपने जो कहा आपको उसकी गंभीरता का अंदाजा भी है?

उन्‍होंने लिखा कि ये क्राइम है। कानून के अनुसार कोई भी इस तरह की हैरेसमेंट और जहर नहीं फैला सकता है। मैं साइबर क्राम से अपील करती हूं कि वे इस मामले में जरूरी एक्शन लें. अब बस बहुत हो गया है।

गौर हो कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की थी। सुशांत और रिया ने साथ में एक फिल्म भी साइन की थी। सुशांत के दुनिया छोड़ जाने की वजह से अब पर्दे पर उन दोनों की जोड़ी कभी नहीं दिखेगी। पिछले दिनों सुशांत को याद करते हुए रिया ने पोस्ट में लिखा था- तुमने मुझे प्यार,  उसकी ताकत पर विश्वास करना सिखाया। तुमने मुझे सिखाया कि एक साधारण गणित का सवाल कैसे जीवन के अर्थ को समझा सकता है। मैंने तुमसे हर दिन सीखा। मैं कभी भी नहीं समझूंगी की तुम यहां साथ नहीं हो।

”मैं अब टूटते तारे का इंतजार करूंगी और मांगूंगी कि तुम मेरे पास वापस आ जाओ। आप एक खूबसूरत इंसान थे, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। मेरे शब्द हमारे प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं। मुझे लगता है कि जब तुम ये कहते थे कि हमारा प्यार इन सब से परे हैं,  तो वास्तव में ऐसा ही था।”

”तुम खुले दिल से हर चीज से प्यार करते थे और अब तुमने मुझे दिखाया है कि हमारा प्यार वास्तव में अलग था। शांति में रहो सुशी. आपको खोए हुए 30 दिन हो गए सुशी लेकिन प्यार जिंदगीभर करूंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *