नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, 1,985 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 11, 542 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,21,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,10,773 लोग स्वस्थ भी हुए। लगातार 11 हफ्तों की गिरावट के बाद, भारत में इस सप्ताह फिर से कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती राज्यों में संक्रमण में उछाल के साथ पिछले सात दिनों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
हालांकि, कुल मामलों की संख्या कम है और अब तक, वृद्धि तीन राज्यों तक ही सीमित है। लेकिन इन बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के कोविड डेटाबेस के अनुसार, भारत ने रविवार (11-17 अप्रैल) को समाप्त सप्ताह में लगभग 6,610 ताजा मामले दर्ज किए, जो पिछले सात दिनों में 4,900 की तुलना में अधिक हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह में लगभग 7,010 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन इस बार के आंकड़ों में केरल के आंकड़े शामिल नहीं हैं। क्योंकि राज्य ने वर्तमान सप्ताह से कोविड डेटा जारी करना बंद कर दिया है। केरल ने पिछले सप्ताह (4-10 अप्रैल) 2,185 मामले दर्ज किए थे। देश में वायरस से होने वाली मौतों में गिरावट जारी है, सप्ताह के दौरान केवल 27 नई मौतें दर्ज की गईं, जो 23-29 मार्च, 2020 के बाद से दो वर्षों में सबसे कम है। पिछले हफ्ते कुल 54 मौतें हुईं थीं जिनमें केरल में अकेले 13 हुईं थीं। संक्रमण में वृद्धि देखने वाले सभी तीन राज्यों में एक सप्ताह के भीतर नए मामले दोगुने से अधिक देखे गए। दिल्ली में नए मामलों की सबसे अधिक संख्या 2,307 है, जो पिछले सप्ताह के 943 के मुकाबले 145 प्रतिशत की वृद्धि है। राजधानी में देश में दर्ज किए गए सभी मामलों में एक तिहाई से अधिक का योगदान है। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नये मामले आए और संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से आज किसी की मौत नहीं हुई है। हरियाणा में, साप्ताहिक मामले बढ़कर 1,119 हो गए, जो पिछले सप्ताह की संख्या 514 से 118 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश ने संख्या में 141त्न की वृद्धि दर्ज की है। यूपी में इस सप्ताह 540 मामले दर्ज किए गए जो पिछले सप्ताह 224 से अधिक है। यूपी हरियाणा, दोनों राज्यों में, अधिकांश नए मामले दिल्ली से सटे एनसीआर शहरों, जैसे गुडग़ांव, नोएडा और गाजियाबाद से सामने आ रहे हैं।
यूपी के नोएडा में बच्चे हो रहे तेजी से संक्रमित
नोएडा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें 18 साल से कम उम्र के 19 छात्र शामिल हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो बच्चों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...