Google Analytics Meta Pixel इतना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर, शोधकर्ताओं ने खोजा 2300 साल पुराना अवशेष - Ekhabri.com

इतना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर, शोधकर्ताओं ने खोजा 2300 साल पुराना अवशेष

नई दिल्ली। इतिहास पढऩे वाले माया सभ्यता के बारे में जरूर कुछ न कुछ जानते होंगे। माया सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता है जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी कुछ ज्यादा पता नहीं है। इसीलिए यह सभ्यता किसी रहस्य से कम नहीं है। दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस सभ्यता की शुरुआत कब हुई और यह कैसे खत्म हुई। हालांकि किसी के पास अभी इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि इस सभ्यता के बारे में कई दावे किए जाते हैं। अब इस बीच शोधकर्ताओं को रहस्यमयी माया कैलेंडर का 2300 साल पुराना अवशेष मिला है। रहस्यमी माया कैलेंडर के बारे में वैज्ञानिकों की सोच को शोधकर्ताओं की एक खोज ने बदलकर रख दिया है। अमेरिका के ग्वाटेमाला में माया कैलेंडर के अवशेष मिले हैं। इस अवशेष को एक पिरामिड के खंडहर से खोजा गया है जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इस खोज से पता चलता है कि वैज्ञानिकों की सोच से भी पुराना है रहस्यमयी माया कैलेंडर। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में शोधकर्ताओं ने एक पिरामिड के खंडहरों में माया कैलेंडर के अवशेष को खोजा है। बताया जा रहा है कि खोजे गए माया कैलेंडर के अवेशष 2300 साल पुराने हैं। इस कैलेंडर के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण बने हैं जिसको एग्लीफ कहते हैं।वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज को प्राचीन संस्कृति की प्रसिद्ध उपलब्धियों में से एक कहा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कैलेंडर की खोज ने साबित कर दिया है कि प्राचीन काल में अक्षरों का भी प्रयोग किया जाता था। अभी तक कहा जाता था कि सिर्फ चिन्हों या प्रतीकों का इस्तेमाल होता था। हाल ही में प्रकाशित स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि है कि ग्वाटेमाला में सैन बार्टोलो में चूना प्लास्टर से बने दो टुकड़े खोजे गए हैं जिसमें एक के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण का चिन्ह बना है जबकि दूसरा पत्थर लेखन परंपरा का संकेत दे रहा है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि माया सभ्यता में लेखन के विकास के बारे में इससे जानकारी मिल सकती है। सैन बार्टोलो माया उत्खनन स्थल है। उन्होंने बताया है कि इससे अलावा 249 अन्य टुकड़े भी बरामद किए गए हैं जो लास पिंटुरास पिरामिड परिसर में पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस कैलेंडर में 260 दिनों का एक साल होता है। कैलेंडर में सात हिरण से एक दिन का संकेत मिलता है। रेडियो कार्बन डेटिंग से पता चला है कि रहस्यमयी माया कैलेंडर लगभग 300 ईसा पूर्व का है। इस स्टडी को लिखने वाले सह-लेखक डेविड स्टुअर्ट ने संभावना जताई है कि यह शहर कभी समारोहों या बाजारों का एक सभा स्थल था। उनका कहना है कि माया सभ्यता के लोगों के पास चार प्रकार के कैलेंडर थे। उनको समय का हिसाब रखना पसंद था। समय को मापने का अलग-अलग तरीका था। उन्होंने आगे बताया है कि यह एक पवित्र भविष्यवाणी कैलेंडर है जिसमें सात हिरण का संकेत बनाया गया होता है। लेकिन यह वह कैलेंडर नहीं है जिसके माध्यम से 2012 में दुनिया खत्म होने की बात कही गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *