Google Analytics Meta Pixel देश की स्मार्ट पुलिस में सीजी पुलिस शामिल: बीपीआर एंड डी ने एसपी संतोष सिंह के 'निजात' को दी जगह - Ekhabri.com

देश की स्मार्ट पुलिस में सीजी पुलिस शामिल: बीपीआर एंड डी ने एसपी संतोष सिंह के ‘निजात’ को दी जगह

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एजेंसी बीपीआर एंड डी ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग के बेस्ट उदाहरणों में छत्तीसगढ़ पुलिस को शामिल किया है। इस वक्त राजनांदगांव के एसपी संतोष सिंह के शुरू किए गए अभियान निजात को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहा है। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी), भारत सरकार के गृह मंत्रालय एक ऐसा विंग है जो पुलिसिंग के सुधार को लेकर काम करता है। बीपीआर एंड डी ने एक किताब प्रकाशित की है। इसमें देशभर की बेहतर पुलिसिंग के मॉडल्स को प्रकाशित किया गया है। इसमें राजनांदगांव के एसपी संतोष सिंह के निजात आॅपरेशन ने जगह बनाई है। इससे पहले कोरिया के एसपी रहते हुए संतोष सिंह ने इसकी शुरूआत की थी। वहां पुलिस ने नश के अवैध धंधों पर तो कार्रवाई की ही लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरुक किया। हाल ही में इस प्रकाशित किताब का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में ’48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ में किया। ये किताब बीपीआरएंडडी ने अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है। अब राजनांदगांव की पुलिस की टीम आॅपरेशन निजात को चला रही है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से तीन बातों पर फोकस किया जा रहा है, 1-व्यापक जन-जागरूकता, 2-पुलिस कार्यवाही और 3-नशे के आदी लोगों की काउसलिंग । राजनांदगांव की पुलिस बैनर पोस्टर, होर्डिंग व गांव-गांव में वाल-पेंटिग, रैप सॉग के साथ शार्ट मूवी के जरिए लोगों को जागरुक कर रही है।
लोगों की थाने बुलाकर काउंसिलिंग
नशे के व्यापार और नशे के आदि लोगों को पुलिस थाने बुला रही है। सप्ताह में एक दिन डॉक्टर्स की टीम को बुलाकर फोटो और वीडियो के जरिए लोगों को ये दिखाया जाता है कि उनके शरीर पर नशे का क्या असर पड़ रहा है। उन्हें आर्थिक तौर पर हो रहे नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसका असर ये हुआ है कि काउंसिलिंग में आ रहे कई लोगों पे नशा करना छोड़ दिया है। अब तक 200 से ज्यादा लोगों की काउंसिलिंग पुलिस करवा चुकी है। राजनांदगांव जिले में नारकोटिक्स/ड्रग्स और अवैध नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन में है। अभियान निजात के तहत बीते 4 महीने में राजनांदगांव जिले में आबकारी एक्ट के 1154 केस रजिस्टर हुए इनसमें लगभग 6362 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई जिसकी कीमत 91,40,548 रुपए है। लगभग 1200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 15 मामलों में 405.628 किलो गांजा जिसकी कीमत 20,30,000 रुपए है,

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *