Google Analytics Meta Pixel स्टापडेम दो साल में ही टूटा: मुख्यमंत्री ने किसान की शिकायत पर जांच करने और नया स्टाप डैम बनाने के दिये निर्देश - Ekhabri.com

स्टापडेम दो साल में ही टूटा: मुख्यमंत्री ने किसान की शिकायत पर जांच करने और नया स्टाप डैम बनाने के दिये निर्देश

धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा किसानो ने मांगी फैक्ट्री
शासन द्वारा हितग्राहीमूलक डीबीटी योजनाओं के चलते बैंकिंग की जरूरत बढ़ी, किसानों ने बैंक की शाखा खोलने की माँग की
बड़े डोंगर में सहकारी बैंक की शाखा और पीएचसी को सीएचसी में उन्नयन करने की घोषणा
रायपुर। केशकाल विधानसभा के बड़े डोंगर में आज भेंट-मुलाकात में किसान रतीराम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्टापडैम को लेकर शिकायत की। उसने बताया कि उनके गांव जुगानी में सिंचाई के लिए बनाया गया स्टापडैम दो साल में ही टूट गया। इससे 6 सौ किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने नया स्टाप डैम बनवाने की घोषणा के साथ ही भवरदीग नाले पर बने स्टापडैम के टूटने के कारणों की जांच के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। किसानों ने मुख्यमंत्री से मक्का की फैक्ट्री लगाने की मांग भी की। किसानों ने कहा कि दूसरी फसलों को भी प्रोत्साहित करने की शासन की योजना के चलते किसान बड़े पैमाने पर मक्का की फसल लेने लगे हैं। क्षेत्र में मक्के के बड़े रकबे के मुताबिक फैक्ट्री होनी चाहिए। साथ ही किसानों ने सहकारी बैंक की शाखा खोलने की माँग भी की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित हो रही है। इसके चलते बैंकिंग सिस्टम की जरूरत ग्रामीण महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बड़े डोंगर में सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का बढ़िया दाम लें, इसकी अधोसंरचना तैयार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद मती फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, केशकाल विधायक संतराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बड़ेडोंगर उपतहसील का किया निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने पिछले साल 27 जनवरी को बड़े डोंगर में उपतहसील की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही माह से कार्यालय का कार्य आरंभ हो गया था। मुख्यमंत्री ने आज उपतहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली तथा सभी प्रकरणों को तय समयसीमा में हल करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने हाथों से हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड, हेल्थ कार्ड, आधार कार्ड सौंपा।
–आमगांव के किसानों ने सिंचाई पंप के लिए मांगी बिजली, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
भेंट मुलाकात के दौरान आमगांव के 39 ग्रामीणों ने सिंचाई पंप के लिए बिजली की मांग की। मुख्यमंत्री ने इन्हें बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिये। कोरई ग्राम पंचायत के ओबीसी वर्ग के लोगों ने पट्टा नहीं मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने नियमानुसार पट्टा दिये जाने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।
बाजार शुरू होते ही लग जाती है मोबाइल मेडिकल गाड़ी
मुख्यमंत्री ने हाट बाजार में जाने वाले मोबाइल मेडिकल वैन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बांगोली की आसमती खड़ी हुईं और उन्होंने कहा कि हम जब बाजार पहुंचते हैं तो यह गाड़ी खड़ी मिलती है। जैसे ही बाजार शुरू होता है यह गाड़ी लग जाती है। यहां बढ़िया इलाज होता है और दवाई भी मुफ्त मिलती है। उरांदाबेड़ा की गिरिजा बाई ने बताया कि उन्हें मोबाइल वेन से दवा मुफ्त मिल रही है। दवा का और इलाज का कोई खर्चा नहीं लग रहा।
कर्ज माफी से खुली तरक्की की राह
किसान शंकरलाल शार्दुल ने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा कर्जमाफी से उनकी तरक्की की राह खुल गई। कर्ज बढ़ गया था मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। मुख्यमंत्री जी, आपकी सरकार आई। पांच लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ। उपज का अच्छा रेट मिला तब सोचा कि खेती के लिए अब मेहनत करूंगा। इसके बाद तो महिंद्रा के दो ट्रैक्टर ले चुका हूं। मेरी खेती शानदार हो रही है।
धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर बड़े डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य में उन्नयन की घोषणा की। बड़ेडोंगर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने के साथ ही फरसगांव के कोनगुड़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बड़ेडोंगर में पर्यटन को बढ़ावा देने मंगल भवन के निर्माण के साथ ही घोटियामुंडा चांदाबेड़ा मार्ग पर नाले में पुल निर्माण की घोषणा भी की। बड़ेडोंगर के दंतेश्वरी मंदिर में अधूरे कार्य को पूरा करने की घोषणा के साथ ही मंदिर में प्रस्तावित नये कार्यों को स्वीकृति भी दी। शंकरपुर, कुम्हार बड़गांव, पांडेआठगांव, चिंगनार, हिर्री, भंडार सिवनी, मांझीआठगांव में नये स्कूल भवनों की घोषणा भी की। जैतपुरी से गिरोला मार्ग पर पुलिया निर्माण की घोषणा भी उन्होंने की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *