Google Analytics Meta Pixel इस साल मानसून झूम के बरसेंगे बदरा, लहलहाएंगे खेत - Ekhabri.com

इस साल मानसून झूम के बरसेंगे बदरा, लहलहाएंगे खेत

देश के वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र में इस मानसून सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी नए पूर्वानुमान ने बंपर पैदावार व महंगाई पर अंकुश की उम्मीद जगा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘इस मानसून सीजन दीर्घकालिक औसत के 103 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। अप्रैल में देश में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था, जिसके दीर्घकालिक औसत के 99 प्रतिशत रहने की संभावना थी। ”

मौसम विभाग दीर्घकालिक औसत के 96-104 प्रतिशत बारिश को सामान्य मानता है। विभाग ने अप्रैल में ही नया दीर्घकालिक औसत जारी किया है। इसका आधार वर्ष 1971 से 2020 तक मानसून सीजन में हुई बारिश है। बारिश का दीर्घकालिक औसत 87 सेंटीमीटर या 870 मिलीमीटर है। मानसून के खास जोन में आने वाले गुजरात से ओडिशा तक के राज्य कृषि के लिए बारिश पर निर्भर हैैं। इन राज्यों में सामान्य से अधिक यानी दीर्घकालिक औसत के 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। महापात्र ने कहा कि मध्य व प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि पूर्वोत्तर व उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य बारिश का अनुमान है।
यह लगातार चौथा साल है, जब भारत में मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2005-08 व वर्ष 2010-13 तक मानसून सामान्य रहा था। महापात्र ने कहा कि सामान्य से कम बारिश का दौर समाप्त होने वाला है और निकट भविष्य में सामान्य मानसून की संभावना बना रहेगी। केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा में ‘जल्दबाजी” के आरोपों से जुड़े सवाल पर महापात्र ने कहा कि मौसम विभाग मानसून के पूर्वानुमान व उसकी प्रगति के आकलन के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया का पालन करता है। केरल के 70 प्रतिशत मौसम केंद्रों ने व्यापक बारिश की सूचना दी है।
मौजूदा ला नीना स्थितियों के अगस्त तक बने रहने की उम्मीद है और यह भारत में मानसूनी बारिश के लिए शुभ संकेत है। ला नीना स्थितियां भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र के ठंडा होने से संदर्भित हैैं। हालांकि, इंडियन ओसियन डाइपोल के नकारात्मक विकास की आशंका के कारण केरल सहित दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पश्चिमी हिंद महासागर की सतह का तापमान सामान्य से ठंडा रहेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *