Google Analytics Meta Pixel इलाज में लापरवाही पर अस्पताल और डाक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा - Ekhabri.com

इलाज में लापरवाही पर अस्पताल और डाक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से हुई मरीज की मौत के मामले में अस्पताल और डाक्टर को इलाज में लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। मुआवजे की यह रकम केरल के समद अस्पताल और डाक्टर एम पिल्लई को संयुक्त रूप से जान गंवाने वाली मरीज सजीना के माता पिता को देनी होगी। साथ ही आयोग ने एक लाख रुपये मुकदमा खर्च भी देने का आदेश दिया है। रकम का भुगतान छह सप्ताह में करना होगा और ऐसा नहीं होने पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।
ये आदेश एनसीडीआरसी के अध्यक्ष जस्टिस आरके अग्रवाल और सदस्य डाक्टर एसएम कांतिकर की पीठ ने अस्पताल और डाक्टर की अपील खारिज करते हुए गत 25 मई को दिया।
सजीना और उसके पति एके नजीर का केरल के तिरुवन्तपुरम के समद अस्पताल में बांझपन का इलाज चल रहा था। सजीना के गर्भाशय में पाए गए फाइब्रोइड को निकालने के लिए एक अगस्त 2002 को आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद डाक्टर पिल्लई के कहने पर सजीना को खून चढ़ाया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सजीना को गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। उसका खून ओ पाजिटिव था और उसे बी पाजिटिव खून चढ़ा दिया गया। 28 वर्षीय सजीना की मौत हो गई थी।
इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सजीना के स्वजन ने केरल के राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष शिकायत दाखिल कर 45 लाख रुपये मुआवजा मांगा था। राज्य आयोग ने शिकायत आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 9,33,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। राज्य आयोग के फैसले के खिलाफ अस्पताल और डाक्टर ने एनसीडीआरसी में अपील दाखिल की थी।
एनसीडीआरसी ने अपने फैसले में कहा कि सजीना की मौत गलत खून चढ़ाने के कारण्ा हुई अगर सामान्य सावधानी बरती जाती तो कोई भी डाक्टर या अस्पताल ऐसी गलती नहीं करता। यह प्रोफेशनल जजमेंट की गलती नहीं है बल्कि इलाज में लापरवाही का मामला है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आयोग ने कहा कि राज्य आयोग ने मुआवजा तय करने में गलती की है और मुआवजे की रकम बढ़ा कर 20 लाख रुपये कर दी। चूंकि, मामले की सुनवाई के दौरान सजीना के पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, इसलिए मुआवजे की रकम सजीना के माता-पिता को मिलेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *