Google Analytics Meta Pixel पोस्टर लगते ही घर छोड़कर भाग निकले उपद्रवी और पत्‍‍थरबाज - Ekhabri.com

पोस्टर लगते ही घर छोड़कर भाग निकले उपद्रवी और पत्‍‍थरबाज

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में बवाल के बाद से पुलिस कार्रवाई जारी है। इससे उपद्रवी और पत्‍थरबाज दहशत में हैैं। बवाल में शामिल तमाम उपद्रवी और पत्‍थरबाज शहर के चौराहों पर पोस्टर लगने बाद अपना-अपना घर छोड़कर भाग निकले हैं। पोस्टर के आधार पर आमलोगों ने पुलिस को जानकारी देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने भी आरोपियों के घरों में छापेमारी शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ उपद्रवियों और पत्‍थरबाजों के घर पर ताला लटका मिला, तो कई के घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए पोस्टर और घर में मौजूद पुरुष के बारे में जानकारी ली।
अटाला और नुरुल्लाह रोड पर संदिग्ध लोगों और असामाजिक तत्वों की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों ने कई मोहल्ले में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही उपद्रवियों और पत्‍थरबाजों के खिलाफ संख्त संदेश भी दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठककर जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा घेरा तैयार किया। धर्मगुरुओं से वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने शांति-व्यवस्था को कायम रखने व पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का वादा किया। इस जुमे को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन न हो, इसकी भी पूरी तैयारी की गई है। साथ ही उपद्रवी और पत्‍थरबाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पिछले जुमा की तुलना में करीब 15 गुणा अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। तीन सौ से अधिक सीसी कैमरे अतिरिक्त लगाने के साथ दो सौ वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है। चार ड्रोन से संवेदनशील इलाकों में निगरानी की जाएगी। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा, सराय, धार्मिक स्थल, मदरसों में सघन चेकिंग कराई जाएगी, ताकि शरारती तत्वों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप और मस्जिद के इमाम समेत 97 लोगों को गिरफ्तार कर जेल व बाल संप्रेक्षण गृह भेज चुकी है। मास्टरमाइंड का करेली स्थित मकान भी ढहाया जा चुका है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

Read Also  MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का 'हल्लाबोल' प्लान तैयार : 22 को सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस, 23 को राजभवन मार्च, 24 को प्रदेश भर में प्रदर्शन


 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *