उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बवाल के बाद से पुलिस कार्रवाई जारी है। इससे उपद्रवी और पत्थरबाज दहशत में हैैं। बवाल में शामिल तमाम उपद्रवी और पत्थरबाज शहर के चौराहों पर पोस्टर लगने बाद अपना-अपना घर छोड़कर भाग निकले हैं। पोस्टर के आधार पर आमलोगों ने पुलिस को जानकारी देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने भी आरोपियों के घरों में छापेमारी शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ उपद्रवियों और पत्थरबाजों के घर पर ताला लटका मिला, तो कई के घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए पोस्टर और घर में मौजूद पुरुष के बारे में जानकारी ली।
अटाला और नुरुल्लाह रोड पर संदिग्ध लोगों और असामाजिक तत्वों की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों ने कई मोहल्ले में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही उपद्रवियों और पत्थरबाजों के खिलाफ संख्त संदेश भी दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठककर जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा घेरा तैयार किया। धर्मगुरुओं से वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने शांति-व्यवस्था को कायम रखने व पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का वादा किया। इस जुमे को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन न हो, इसकी भी पूरी तैयारी की गई है। साथ ही उपद्रवी और पत्थरबाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पिछले जुमा की तुलना में करीब 15 गुणा अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। तीन सौ से अधिक सीसी कैमरे अतिरिक्त लगाने के साथ दो सौ वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है। चार ड्रोन से संवेदनशील इलाकों में निगरानी की जाएगी। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा, सराय, धार्मिक स्थल, मदरसों में सघन चेकिंग कराई जाएगी, ताकि शरारती तत्वों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप और मस्जिद के इमाम समेत 97 लोगों को गिरफ्तार कर जेल व बाल संप्रेक्षण गृह भेज चुकी है। मास्टरमाइंड का करेली स्थित मकान भी ढहाया जा चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...