रायपुर। इस राखी भाईयों की कलाई पर वैदिक राखी बांधने की तैयारी की जा रही है। गोबर, मौसी धागा, चंदन, कुमकुम, हल्दी से तैयार राखी को सुंदर अकार और रूप दिया जा रहा है। कोरोना काल में स्व-सहायता समुह की महिलाओं ने इस वैदिक राखी को तैयार किया है। इस पहल से महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिला है। राखी के अलावा इस दौरान महिलाओं ने कंगन और झुमके भी बनाए हैं।
दुर्ग जिले के भिलाई की स्वयं सेवी संस्था छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशाह्ण की संचालक निधि चंद्राकर समूहों से जुड़ी दर्जनों महिलाओं को पंचद्रव्य में शामिल गोबर और मौली धागा से राखियाँ बनाने का प्रशिक्षण दिया है। गोबर, चंदन, कुमकुम, हल्दी जैसे शुभ सामग्रियों के बनने के कारण इसे वैदिक राखी का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की परंपराओं को सहेजने की पहल और स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन से इनको हौसला मिला है। वैदिक राखी बनाने वाली इन महिलाओं का मानना हैं कि हाथों से बनी राखी जब भाईयों की कलाई में सजेगी तो उसका अलग ही अहसास होगा।
बिहान समुह से जुड़ी महिलाएं भी झुमके कंगन और भाइयों के लिए राखियाँ बना रही हैं। समूहों से जुड़ी ग्रामीण अंचलों की इन महिलाओं को बिहान योजना के तहत चूड़ी, झुमके और अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद पंचायत द्वारा कच्चा माल खरीदने के लिए राशी भी दी गई है। जिले की तीनों जनपद पंचायतों में महिलाओं द्वारा राखियाँ बनाई जा रही हैं। इनके प्रोडक्ट अच्छी गुणवत्ता और कम दाम में उपलब्ध हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि उनकी राखियों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पसंद किया जाएगा।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...