Google Analytics Meta Pixel वन नेशन, वन राशन कार्ड कार्यक्रम पूरे देश में लागू - Ekhabri.com

वन नेशन, वन राशन कार्ड कार्यक्रम पूरे देश में लागू

असम भी केंद्र सरकार के ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड” (ओएनओआरसी) कार्यक्रम से जुड़ गया है। खाद्य मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ पूरे देश में राशन पोर्टेबिलिटी कार्यक्रम लागू हो गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (एनएफएसए) के तहत ओएनओआरसी लाभार्थी रियायती दर वाला खाद्यान्‍न किसी भी पाइंट आफ सेल (पीओएस) धारक राशन डीलर से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी को बायोमीट्रिक पहचान का सत्यापन कराना होगा।
मंत्रालय ने कहा कि असम ओएनओआरसी से जुड़ने वाला 36वां राज्य-केंद्र शासित प्रदेश है। इसके साथ यह कार्यक्रम सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो गया है। ओएनओआरसी कार्यक्रम की शुरुआत अगस्त 2019 में हुई थी। राशन पोर्टेबिलिटी कार्यक्रम का एनएफएसई लाभार्थियों को रियायती दर पर अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूूर्ण योगदान रहा है।
खासतौर पर बीते दो वर्षों में कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी कामगारों को इससे काफी मदद मिली है। 2019 से अब तक करीब राशन पोर्टेबिलिटी के तहत करीब 71 करोड़ लेनदेन हुए हैैं। इसमें करीब 40 हजार करोड़ रुपये का खाद्यान्‍न रियायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है। इस समय हर महीने औसत तीन करोड़ पोर्टेबिलिटी लेनदेन हो रहे हैैं। इसमें लाभार्थियों को एनएफएसए का रियायती दर वाला और पीएम गरीब कल्याण अन्‍न योजना (पीएमजीकेएवाई) वाला मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2020 से अब तक कोरोनाकाल में 64 करोड़ पोर्टेबल लेनदेन हुए हैैं इसमें 36 हजार करोड़ रुपये का खाद्यान्‍न रियायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है। 64 करोड़ पोर्टेबल लेनदेन में से 27.8 करोड़ पीएमजीकेएवाई के तहत हुए हैैं। कोरोना में लोगों की मदद के लिए इस योजना की घोषणा मार्च 2020 में की गई थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *