केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर लगने वाले 10.75 प्रतिशत शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। सरकार के इस फैसले से सोने की प्रति किलोग्राम कीमत लगभग 2.2 लाख रुपये बढ़ जाएगी। इस फैसले से सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 53,340 रुपये बताई गई, जबकि गुरुवार को यह कीमत 52,630 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
वित्त मंत्रालय ने अपने फैसले में कहा कि सोने के आयात में भारी बढ़ोतरी हो रही थी जिससे चालू खाते के घाटे में इजाफे की आशंका पैदा हो गई है। सोना कारोबारियों के मुताबिक, इस फैसले से सोने की तस्करी भी बढ़ सकती है। हालांकि, इससे जेम्स व ज्वैलरी निर्यातकों को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि सोने के आयात पर लगने वाले शुल्क उन्हें वापस मिल जाते हैं।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस साल मई में 107 टन सोने का आयात किया गया और लगभग यही रुख जून महीने में भी रहा। पिछले साल के मुकाबले सोने के आयात में इस साल मई में 789 प्रतिश्ात की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आयात बिल में पेट्रोलियम पदार्थों के बाद सबसे अधिक बिल सोने के आयात का रहा। आयात बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार प्रभावित होता है, जिससे चालू खाते का घाटा बढ़ने की आशंका पैदा हो जाती है। विदेशी मुद्रा भंडार पहले ही 600 अरब डालर से कम हो चला है। निर्यात तो बढ़ रहा है, लेकिन उससे कहीं तेजी से आयात बढ़ रहा है। इससे व्यापार घाटा बढ़ता ही जा रहा है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सोने के आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी निवेशकों के बाहर होने के रुख की वजह से निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ रहा था। इससे भी सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई। सोने की खपत के मामले में दुनिया में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। भारत सालाना 700 टन से अधिक सोने का आयात करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...