Google Analytics Meta Pixel श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर पर भी मिलेंगे हर्बल उत्पाद, दूसरा ब्रांड प्रतिबंधित - Ekhabri.com

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर पर भी मिलेंगे हर्बल उत्पाद, दूसरा ब्रांड प्रतिबंधित

रायपुर। राज्य सरकार ने वन उत्पादों से बनी औषधियों और दूसरे प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए एक नई कोशिश शुरू की है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड नाम के इन उत्पादों को अब शहरों के श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से भी बेचा जाएगा। यह भी किया गया है कि छत्तीसगढ़ हर्बल्स की श्रेणी का कोई दूसरा ब्रांड अब वहां नहीं बिकेगा। दरअसल सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरूआत की थी। इसमें जेनेरिक दवाओं के साथ छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बिक्री का भी प्रावधान था। 10 जून को नगरीय प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना के दिशा-निर्देशों से एक पैराग्राफ मिटा दिया। इसी पैराग्राफ में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद की बिक्री का प्रावधान था। उसके बाद जेनरिक दवा दुकानों पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स की आवक रुक गई।

अब नगरीय प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी कर पुराने निदेर्शों में नया पैराग्राफ जोड़ दिया है। इसके मुताबिक- छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से बेचे जाएंगे। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ हर्बल द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रकृति के समान अन्य उत्पाद अथवा ब्रांड का विक्रय श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित होगा। यानी अगर छत्तीसगढ़ हर्बल्स च्यवनप्राश बना रहा है तो जेनेरिक मेडिकल स्टोर किसी दूसरे ब्रांड की च्यवनप्राश नहीं बेच सकते हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम से हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी।

आयुर्वेदिक दवाओं की अच्छी-खासी रेंज
बताया जा रहा है, छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड नाम से आयुर्वेदिक दवाओं की अच्छी खासी रेंज तैयार हो रही है। इसमें च्यवनप्राश, कालमेघ चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, पंचसकार चूर्ण, आमलकी चूर्ण, मधुमेह नाशक चूर्ण, हरड़ चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, अविपत्तिकर चूर्ण, भृंगराज तेल, महाविषगर्भ तेल, आर्गेनिक वन शहद, जामुन जूस, आंवला जूस, महुआ आरटीएस आदि शामिल है।

Read Also  होटल में लगी आग, खिड़कियों को तोड़कर निकाले नौ लोग, महिला समेत दो की मौत

अभी तक संजीवनी से बेच रहे थे
छत्तीसगढ़ में अभी ये उत्पाद छत्तीसगढ़ हर्बल्स संजीवनी आउटलेट्स के जरिए बेचे जा रहे थे। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इसके 30 केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए इसकी आॅनलाइन बिक्री भी हो रही है। विभाग की ओर से देश भर की प्रदर्शनियों के जरिए भी इन उत्पादों की बिक्री होती रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *