Google Analytics Meta Pixel कंटेंट को लेकर टि्वटर और सरकार में टकराव - Ekhabri.com

कंटेंट को लेकर टि्वटर और सरकार में टकराव

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से सामग्री (कंटेंट) हटाने के केंद्र सरकार के कुछ आदेशों को टि्वटर ने कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में अधिकारियों पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। आदेशों की न्यायिक समीक्षा का अमेरिकी इंटरनेट मीडिया कंपनी का यह प्रयास भारत सरकार के साथ बढ़ते तनाव का हिस्सा है। क्योंकि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव का साफ कहना है कि कोई भी कंपनी हो, किसी भी सेक्टर की हो, उन्हें भारत के कानून मानने ही चाहिए। यह हर एक की जिम्मेदारी है कि वह संसद द्वारा पारित कानूनों का पालन करे।
पिछले करीब एक साल में भारतीय अधिकारियों ने टि्वटर से अलग खालिस्तान का समर्थन करने वाली, कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बारे में दुष्प्रचार करने वाली और कोविड महामारी से निपटने में सरकार की आलोचना करने वाली पोस्ट समेत विभिन्न् सामग्रियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। पिछले महीने ही सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टि्वटर को कुछ आदेशों का पालन नहीं करने पर आपराधिक कार्यवाही की चेतावनी दी थी। जिनमें सात साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। दायित्वों से छूट हासिल रखने के लिए टि्वटर ने इस हफ्ते उन आदेशों का अनुपालन किया है।
कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर याचिका में टि्वटर ने दलील दी है कि सामग्री हटाने के कुछ आदेशों में सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) अधिनियम की प्रक्रियागत आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया गया है। साथ ही कुछ आदेशों में सामग्री के रचनाकारों को नोटिस नहीं दिए गए हैैं। याचिका में टि्वटर ने कहा है कि कुछ आदेश राजनीतिक पार्टियों के आधिकारिक हैैंडलों से पोस्ट की गई राजनीतिक सामग्री से संबंधित हैैं और उन्हें ब्लाक करने से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन होगा।
आइटी अधिनियम में सरकार को अन्य कारणों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सामग्रियों को प्रतिबंधित करने का अधिकार है। अश्विनी वैष्‍णव का कहना है कि सरकार इंटरनेट मीडिया कंपनियों को उनके कंटेंट के लिए जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘इंटरनेट मीडिया की जवाबदेही दुनियाभर में एक वाजिब सवाल बन गई है। इसे जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण है जो पहले स्व-नियमन से शुरू होगी, फिर औद्योगिक नियमन होगा और उसके बाद सरकारी नियमन।” उन्होंने कहा, ‘जो भी कानूनी बदलाव जरूरी होंगे, हम करेंगे। मीडिया समूहों के अंदर स्व-नियमन की जरूरत है… स्व-नियमन किया जाएगा… लेकिन जहां जरूरत होगी इंटरनेट मीडिया को और जवाबदेह बनाने के लिए हम सभी कदम उठाएंगे।”
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों के लाभ साझा करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म संवाददाताओं और पत्रकारों के इनपुट का इस्तेमाल करते हैैं और इन प्लेटफार्मों को उन्हें भी भुगतान करना चाहिए।
याद दिला दें कि पिछले साल भी टि्वटर और भारत सरकार के बीच तनाव काफी बढ़ गया था जब इंटरनेट मीडिया कंपनी ने उन अकाउंट्स और पोस्ट को हटाने के आदेश्ाों का पूरी तरह पालन करने से इन्कार कर दिया था जिनके बारे में सरकार का आरोप था कि वे कृषि कानून विरोधी प्रदशर््ानों के बारे में गलत जानकारियां फैला रहे हैैं। कंपनी को पुलिस जांच का भी सामना करना पड़ा।
पिछले साल कई केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह टि्वटर पर स्थानीय कानूनों का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए स्वदेश में विकसित प्लेटफार्म ‘कू” पर शिफ्ट हो गए थे। जबकि राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के अकाउंट ब्लाक करने के कारण आक्रोश का सामना कर चुके टि्वटर का कहना है कि वह खुलेपन और पारदर्शिता के सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *