Google Analytics Meta Pixel शिखर धवन ने अपने नाम किया बेहद खास रिकॉर्ड, Dhoni, गावस्कर और अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे - Ekhabri.com

शिखर धवन ने अपने नाम किया बेहद खास रिकॉर्ड, Dhoni, गावस्कर और अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

8 बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 99 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली. इस दौरान शिखर के बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले.  टीम इंडिया में ‘गब्बर’ के नाम से फेमस शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान 36 साल 229 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था. अजहर ने साल 1999 में 36 साल 120 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.  शिखर धवन से पहले साल 1985 में सुनील गावस्कर ने 35 साल 225 दिन की उम्र में जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 में 35 साल 108 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था. वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 35 साल 73 दिन की उम्र में बतौर वनडे कप्तान इसी साल (2022) यह उपलब्धि हासिल की थी. 8 ओपनर शिखर धवन वनडे क्रिकेट में छठी बार जबकि ओवरऑल सातवीं बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए. सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज शिकार के मामले में धवन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. सचिन 18 और अजहर 7 बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हैं.  शिखर धवन को बल्ले से शतक निकले तीन साल हो गए हैं. उन्होंने अपना आखिरी शतक साल 2019 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने विंडीज दौरे पर धमाकेदार आगाज किया है.  शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दिसंबर 2020 के बाद पहला वनडे खेल रहे गिल ने 52 गेंद में 64 रन बनाए.  भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर एक समय 350 रन के पार जाता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन धवन के नर्वस नाइंटी का शिकार होने के बाद मध्यक्रम चरमरा गया. भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 213 रन था जो पांच विकेट पर 252 रन हो गया. शिखर धवन ने जीत के बाद कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैच इतना रोमांचक होगा. उन्होंने कहा कि आखिरी समय में संयम से काम लेना उनके लिए फयदेमंद रहा. शिखर इस दौरान शतक चूकने से निराश भी दिखे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...