Google Analytics Meta Pixel चमत्कार और रहस्य से भरा बेल्दारसिवनी का अद्भुत शिवलिंग, साल में तीन बार बदलता है रूप - Ekhabri.com

चमत्कार और रहस्य से भरा बेल्दारसिवनी का अद्भुत शिवलिंग, साल में तीन बार बदलता है रूप

खरोरा । चमत्कार और रहस्य से भरे देश दुनिया में अनेक मंदिर हैं। सब की अपनी अलग गाथा और प्राचीन ऐतिहासिक मान्यता भी है। लेकिन खरोरा से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेल्दारसिवनी नामक गांव का अनूठा स्वयंभू शिवलिंग आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य बना हुआ है। यहां की कीर्ति न केवल अंचल भर में अपितु पूरे राज्य तक फैली है। जहां पूरे बारहों महीनें श्रद्वालुओं का तांता लगा रहता है। महाशिवरात्रि और सावन महीनें में तो यहां मानों आस्था का जनसैलाब ही उमड़ पड़ता है। गांव में बस्ती के बीचों-बीच स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में अद्भुत स्वयंभू अर्धनारीश्वर शिवलिंग विराजमान है। हर साल इस शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रूद्राभिषेक करने दूर-दूर से शिवभक्त पहुंचते हैं और पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना करते है। चूंकि सावन का महीना भोलेनाथ की आराधना का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इसी कारण बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष करते कांवडिय़ों का जत्था यहां हजारों किलोमीटर दूर से पैदल यात्रा कर आते हैं और दिव्य शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। मंदिर के समीप ही यहां एक अनूठा कुंड भी बना है। जहां पुण्य स्नान कर शिवभक्त भोलेनाथ का अभिषेक कर मत्था टेकते हैं। पुजारी की मानें तो शिवलिंग में चढऩे वाला जल सीधे कुंड में जाकर मिलता है। सावन महीने और महाशिवरात्रि में यहां शिवलिंग का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना भी की जाती है।

साल में तीन बार रूप बदलता है शिवलिंग

मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा व नीलम शर्मा ने बताया कि शिवलिंग ऋतुओं के अनुसार साल में तीन बार अपना रूप बदलता है। वर्षा ऋतु में शिवलिंग काला और चिकना हो जाता है। वहीं शीत ऋतु में यह काला व खुरदुरा हो जाता है। तो ग्रीष्म ऋतु में भूरा हो जाता है और शिवलिंग के बीच में ऊपर से नीचे तक दरार आ जाती है। इसमें अगुंली,माचिस की तीली, सिक्का डालने पर घुस जाता है। ऐसा किवदंती है कि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इसी कारण यह समूचे अंचल में लोगों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है।

Read Also  82 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक के बाद एंजियोप्लेस्टी से बचाया गया

अग्रवाल परिवार को सपने में आए थे भोलेनाथ

 

मंदिर के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि गांव के ही अग्रवाल परिवार को भगवान भोलेनाथ सपने में दर्शन देकर कहा था कि मैं मकान के एक भाग में हूं मुझे बाहर निकालो। इसके बाद अग्रवाल परिवार ने गांव के लोगों से चर्चा कर उस जगह की खुदाई करवाई थी। जहां से शिवलिंग मिला था। गांव के लोग शिवलिंग को गांव के तालाब के पास ले जाकर स्थापित करना चाह रहे थे। लेकिन उस स्थान से शिवलिंग को टस से मस नहीं कर सके। इसलिए उन्हें वहीं पर मंदिर बनाकर स्थापित कर दिया गया था।

 

यहां की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ में है विख्यात

तीन पीढिय़ों से मंदिर में सेवा दे रहे मंदिर के पुजारी ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिगों की भांति इसे भी विशेष रूप से पूजा जाता है। आज भी यह शिवलिंग रहस्य और चमत्कार से भरा हुआ है। लोगों की मानें तो इस शिवलिंग के बारे में शोध भी हुआ। लेकिन इसका रहस्य किसी को समझ नहीं आ सका।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...