Google Analytics Meta Pixel रामलला के दर्शन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी - Ekhabri.com

रामलला के दर्शन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

अयोध्या का इतिहास सदियों पुराना है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्‍मभूमि पर भव्‍य मंदिर का निर्माण करने के लिए संघर्ष्‍ बहुत हुए। राजनीति भी हुई और मंदिर निर्माण और मंदिर के विरोध के नाम पर वोट भी मांगे गए,  मगर आजाद भारत में आज तक कोई प्रधानमंत्री न तो हनुमानगढ़ी के दर्शन करने गया और न ही रामलला के दर्शन किए। यह पहला मौका होगा जब अयोध्या के राजा कहे जाने वाले हनुमानजी के दर्शन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पहुंचे। देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रतीक किसी मंदिर के शुभारंभ में शामिल होने वाले भी वह पहले प्रधानमंत्री होंगे।

नरेंद्र मोदी से पहले इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए अयोध्या का दौरा किया था,  लेकिन उन्होंने रामजन्मभूमि से दूरी बनाए रखी थी। भगवान रामलला का दर्शन करने से महज इसीलिए महरूम रह गए थे,  क्योंकि उस समय मामला अदालत में चल रहा था।

आज राम मंदिर प्रांगण में पौधरोपण करने के बाद शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मोदी इससे पहले दो बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं। पहली बार नरेंद्र मोदी 1992 में अयोध्या आए थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री रहते हुए अयोध्या जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे,  लेकिन रामलला का दर्शन नहीं किया था।

देश की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बनने के पर इंदिरा गांधी ने 1966 में अयोध्या का दौरा किया था। अयोध्या में नया घाट पर बने सरयू पुल का लोकार्पण करने इंदिरा गांधी अयोध्या पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट गई थीं। दूसरी बार 1979 में इंदिरा गांधी का अयोध्या दौरा हुआ था, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन- पूजा अर्चना की थी। इसके बाद तीसरी बार इंदिरा गांधी 1975 में अयोध्या में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने गईं थीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिल्ली लौट आई थी। इन तीनों दौरे में इंदिरा गांधी ने रामलला के जन्मभूमि से दूरी बनाए रखा था।

Read Also  पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू को लेकर घमासान तेज

वहीं, राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते दो बार और पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में एक बार अयोध्या का दौरा किया। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते 1986 में बाबरी मस्जिद का ताला खुला और 1989 में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया। 1984 में राजीव गांधी ने अयोध्या में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद 1989 के लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी ने अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया था। अयोध्या से चुनाव प्रचार शुरू करने और रामराज्य की घोषणा के पीछे राजीव गांधी की मंशा परोक्ष्य रूप से राजनीतिक लाभ लेने की थी। इसके बाद विपक्ष में रहते हुए राजीव गांधी 1990 में सद्भावना यात्रा के दौरान अयोध्या आए, लेकिन रामलला का दर्शन-पूजन नहीं किया था। हालांकि साल 2016 में राहुल गांधी और 2019 प्रियंका वाड्रा ने यहां आने पर हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन पूजन किया था।

इसी राम मंदिर आंदोलन ने भाजपा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। भाजपा के पहले प्रधानमंत्री बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी अयोध्या तो कई बार आए, लेकिन प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी दो बार आए। साल 2003 में मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे रामचंद्रदास परमहंस के निधन पर वह अयोध्या आए थे। सरयू के तट पर उस उन्होंने परमहंस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि राममंदिर का सपना अवश्य पूरा होगा।

इससे पहले भी अटल 2003 में सरयू तट पर आए थे। इस दौरान अयोध्या से गोरखपुर और पूर्वांचल को जोड़ने के लिए सरयू पर बने रेलवे पुल और रेल लाइन का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सरयू पर दूसरे पुल और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से अयोध्या को जोड़ने का काम भी अटल विहारी वाजपेयी ने किया। 2004 में उन्होंने फैजाबाद हवाई अड्डे पर बतौर प्रधानमंत्री एक बार चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इन सभी दौरे के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने रामजन्मभूमि स्थल से दूर बनाए रखी थी। इस तरह से वे भी अपने जीते जी रामलला और बजरंगबली का दर्शन-पूजन अयोध्या में नहीं कर सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *