Google Analytics Meta Pixel दुर्ग-बीजापुर जिले में रेड अलर्ट:मौसम विभाग ने अति बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना - Ekhabri.com

दुर्ग-बीजापुर जिले में रेड अलर्ट:मौसम विभाग ने अति बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना

, बस्तर क्षेत्र में आरेंज अलर्ट जारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले और राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, एवं मध्यप्रदेश के रायसेन और सिवनी में मानसून द्रोणिका का निम्न दाब का केंद्र बना हुआ है। यह दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक स्थित है। इससे छत्तीसगढ़ के दुर्ग व बीजापुर जिले में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अति बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर मौसम विभाग से मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की व मध्य वर्षा होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर दुर्ग व बीजापुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 8 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ छीटे पड़ेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के एक दो स्थानों पर अति बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...