Google Analytics Meta Pixel संगीत में है शक्ति, बालको मेडीकल सेंटर, नया रायपुर में मरीजों का प्रोत्साहन बढ़ाने आए पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर सिंह - Ekhabri.com

संगीत में है शक्ति, बालको मेडीकल सेंटर, नया रायपुर में मरीजों का प्रोत्साहन बढ़ाने आए पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर सिंह

रायपुर। संगीत में बहुत शक्ति होती है। यह मन को खुश करने में कारगर तो है ही, वहीं मरीजों को भी जल्दी स्वस्थ करने का एक अच्छा माध्यम बन गया है। इसका उदाहरण देखने को मिला बालको मेडिकल सेंटर में जहां पंजाबी पॉप गायक सुखबीर सिंह पहुंचे। नया रायपुर स्थित कैंसर अस्पताल, बालको मेडिकल सेंटर में पॉप सिंगर पहुंचे। शनिवार शाम रायपुर के ललित महल में जश्न ए जिंदगी कंसर्ट के लिए उपस्थित थे और इसी दौरान उन्होंने बालको मेडिकल सेंटर का दौरा लिया। बालको मेडिकल सेंटर के चीफ़ ऑफ मेडिकल सर्विसेज, डॉक्टर जयेश शर्मा एवं टीम ने उनका स्वागत किया एवं वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के प्रथम उपक्रम, बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर मुक्त समाज के निर्माण के विज़न के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सुखबीर जी को अस्पताल में एक ही छत के नीचे कैंसर से लड़ने के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया।


गायक सुखबीर सिंह ने सभी कैंसर मरीजों से बातचीत की एवं उन्हें उपहार भैंट कर प्रोत्साहित किया। उनके आगमन से सभी स्टाफ एवं रोगियों में एक उत्साह का माहौल था।

डॉक्टर भावना, डायरेक्टर, एवं विश्व विख्यात मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट, बालको मेडीकल सेंटर की मेडीकल


सुखबीर सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को जनता के लिए इतना आधुनिक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए सराहा एवं कैंसर के मरीजों के लिए बनाए गए अत्याधुनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि वे यह देख कर बहुत खुश है की मध्य भारत के लोगों के लिए भी महानगरों जैसी अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधा उपलब्ध है।
जश्न ए जिंदगी कंसर्ट में बालको मेडीकल सेंटर की मेडीकल डायरेक्टर, एवं विश्व विख्यात मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर भावना सिरोही ने सभी उपस्थित लोगों को विभिन्न कैंसरों के लक्षणों के बारे में बताया एवं सभी को जागरूक रहने एवं समयोचित इलाज के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर को प्राथमिक स्टेज पर ही पकड़ लिया जाए तथा उसका उचित इलाज किया जाए तो कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर शो में कैंसर सर्वाइवर्स को उनकी हिम्मत और जीने के जज्बे के लिए सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...