Google Analytics Meta Pixel बीज से बनी ईको फ्रेंडली राखियां:भाई की कलाई पर सजने के बाद पौधों के रूप में हमेशा बनी रहेंगी स्नेह का प्रतीक - Ekhabri.com

बीज से बनी ईको फ्रेंडली राखियां:भाई की कलाई पर सजने के बाद पौधों के रूप में हमेशा बनी रहेंगी स्नेह का प्रतीक

रायपुर। रायपुर में ईको फ्रेंडली राखियां तैयार की जा रही हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। जिला प्रशासन इन राखियों को तैयार करने और इनकी बिक्री में महिला स्वसहायता समूह की मदद कर रहा है। ये राखियां धरसीवां विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत सेरीखेड़ी में तैयार की जा रही हैं। इन राखियों की खासियत ये है कि ये बीज से बनाई जा रही हैं।

भाई इन्हें राखी के दिन पहनने के बाद इनके बीजों को गमले में डाल सकते हैं। बीजों से जो पौधे निकलेंगे, वे भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक होंगे और हमेशा इस दिन की याद दिलाएंगे। साथ ही ये राखियां पर्यावरण को बेहतर रखने में अपनी भूमिका निभाएंगी। इन्हें बिहान योजना के आजीविका केन्द्र कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर में समूह से जुड़ी महिलाएं बना रही हैं। भाईयों की कलाई में सजने वाली आकर्षक सुंदर राखियां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। ये बीज के अलावा गोबर, धान की बालियों और बांस से बनाई जा रही हैं। अब तक 1000 से ज्यादा राखियां बिक चुकी हैं और लगातार डिमांड के हिसाब से महिलाएं राखियां तैयार कर रही हैं।

मल्टी यूटिलिटी सेंटर के किशोर कुमार ने बताया कि महिलाओं को कम कीमत पर रॉ मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए बीज का प्रयोग किया गया। राखी को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इसे बांधने के बाद फेंका नहीं जाता, इसलिए बीज से राखी तैयार की गई। अब राखी बांधने के बाद इन बीजों को गमलों में रखा जाएगा, तो ये पौधे बनकर सामने आएंगे। राखियों में धनिया, तोरई, कद्दू, धान, धनिया जैसे बीजों को डाला गया है, जिन्हें लोग अपने गार्डन में उगा सकेंगे। इस तरह की राखियों में केमिकल या प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज जिनेवा तक

यहां मिलेंगी बीज से बनी राखियां
रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित सी मार्ट में यह राखियां उपलब्ध हो रही हैं। यहां आम लोग जाकर इन्हें खरीद सकते हैं। इसके अलावा रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित बिहान सेंटर में भी इन राखियों को डिस्प्ले किया गया है। बीज की राखियां 25 रुपए के दाम पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा डेकोरेटिव रेशम के धागों से बनी राखियां भी महिलाएं तैयार कर रही हैं। भैया-भाभी राखियां भी बनाई जा रही हैं । हाथ की कारीगरी से सजाई गई इन राखियों की कीमत सौ से डेढ़ सौ रुपए के आसपास है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...