मरकाम ने भारी बरसात में निकाला जुलूस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आजादी की गौरव यात्रा के नाम से पदयात्रा मंगलवार से शुरू कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में विधायकों, पिछला विधानसभा चुनाव हार चुके पार्टी प्रत्याशियों और पदाधिकारियों को यात्रा का जिम्मा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर विधानसभा में तिरंगा लेकर सूखे के संकट से जूझ रहे खेतों में पहुंचे। वहीं सुदूर दक्षिण में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बरसते पानी के बीच कोंडागांव के जंगलों से होकर पदयात्रा निकाली।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आजादी की गौरव पदयात्रा की शुरूआत उदयपुर ब्लाक के देवगढ़ से की। भारी जनसमूह के साथ हाथों में तिरंगा लिए, महात्मा गांधी की जय, जवाहरलाल नेहरु की जय, अमर शहीदों की जय का नारा लगाते हुए यह पदयात्रा देवगढ़- मंदिर से भदवाही, खमरीया, रीखी, सलका, पलका, सोनतराई, मिरगाडाड़ होते हुए 22 किलोमीटर की दूरी तय करके उदयपुर पहुंचनी है। पदयात्रा के दौरान सिंहदेव ग्रामीणों से बातचीत करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने सूखा प्रभावित खेतों में जाकर वहां के हालात देखे, किसानों से चर्चा कर मदद का भरोसा दिलाया।
कोंडागांव में मरकाम ने शुरु की यात्रा
उधर कोण्डागांव के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्थानीय शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आजादी की गौरव यात्रा की शुरूआत की। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों पदयात्री मुख्य मार्ग से संबलपुर के लिए रवाना हुए। वहां एक जनसभा में मोहन मरकाम ने आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और आदिवासी समाज की भूमिका पर अपनी बात रखी। यह यात्रा बनियागांव तक गई। बुधवार को यह पदयात्रा बनियागांव से शुरू आगे बढ़कर बड़े कनेरा तक जाएगी। गुरुवार को बड़े कनेरा से मुलमुला तक की यात्रा होगी और शुक्रवार को मुलमुला से करमारी तक पदयात्री जाएंगे। यात्रा का समापन 13 अगस्त को शामपुर गांव में एक जनसभा के साथ होगा।
रायपुर में भी कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
रायपुर पश्चिम से कांग्रेस के अलग-अलग ब्लॉक अध्यक्षों, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदि की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी की शुरूआत संत रविदास वार्ड से हुई। स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय ने वहां प्रत्येक दिन प्रभात फेरी निकालने की योजना बनाई है। रायपुर की दक्षिण विधानसभा में नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। उत्तर में कुलदीप जुनेजा ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस की योजना में यह पदयात्रा 75 किमी की होनी है। शहरी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा कोई रूट चार्ट ही नहीं बन पा रहा है जिसमें 75 किमी की पदयात्रा हो पाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...