राजस्थान के अलवर में शादी के 54 साल बाद एक बुुजुर्ग दंपती के संतान हुई है। महिला की उम्र 70 और पुरुष की उम्र 75 वर्ष है। बुजुर्ग दंपती के संतान इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आइवीएफ) तकनीक के माध्यम से हुई है। चिकित्सकों का दावा है कि देश-दुनिया में पहले भी बुजुर्ग दंपती माता-पिता बन चुके हैं, लेकिन राजस्थान का यह इस तरह का पहला मामला है।
1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय झुंझुनूं जिले के नुहनिया गांव निवासी सैनिक गोपीचंद के पैर में गोली लग गई थी। इससे उनको अपने दैनिक जीवन के कामकाज करने में भी मुश्किल होने लगी। ऐसे में गोपीचंद सेना से सेवानिवृत हो गए और गांव में आकर रहने लगे। उनकी 1968 में शादी हुई थी, मगर कोई संतान नहीं थी। ऐसे में गोपीचंद और उनकी पत्नी चंद्रवती ही घर में रहते थे। उम्र बढ़ने के साथ ही उन्हें संतान की जरूरत का अहसास होने लगा। करीब डेढ़ साल पहले अपने स्वजन के माध्यम से दंपती अलवर के चिकित्सक डा. पंकज गुप्ता के पास पहुंचे। उन्होंने संतान की जरूरत बताई।
डा.पंकज गुप्ता ने उन्हें आइवीएफ तकनीक से संतान पैदा होने के बारे में बताया। दंपती इसके लिए तैयार हो गया। उनका इलाज चालू किया गया। आइवीएफ प्रक्रिया से तीसरे प्रयास में चंद्रवती गर्भवती हुईं। सोमवार को चंद्रवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। चंद्रवती और उनका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डा.पंकज ने बताया कि बच्चे का वजन पौने तीन किलो है। गोपीचंद और चंद्रवती संतान पाकर खुश हैं। दोनों का कहना है कि हमें जीने का सहारा मिल गया।
आइवीएफ को पहले टेस्ट ट्यृब बेबी के नाम से जाना जाता था। इलाज की इस प्रक्रिया में महिला के अंडों और पुरुष के शुक्राणुओं को मिलाया जाता है। जब भ्रूण तैयार हो जाता है तब उसे महिला के गर्भ में धारण कर दिया है। यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। 25 जुलाई, 1978 को पहला टेस्ट ट्यूब बेबी इंग्लैंड में पैदा हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...