Google Analytics Meta Pixel मुंबई में खुदकुशी करने वाले की आयरलैंड से फेसबुक स्टाफ ने बचाई जान - Ekhabri.com

मुंबई में खुदकुशी करने वाले की आयरलैंड से फेसबुक स्टाफ ने बचाई जान

मुंबई में खुदकुशी करने वाले की एक व्‍यक्ति की जान आयरलैंड में बैठे फेसबुक के एक स्टाफ ने बचाई। आयरलैंड से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई एक के बाद एक कॉल किए गए और 7 घंटे के अंदर उस व्‍यक्ति तक पुलिस पहुंच गई और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया गया। आयरलैंड में बैठे फेसबुक के एक स्टाफ की पहल पर इस मिशन में दिल्ली और मुंबई पुलिस के तीन DCP जुटे थे।

आयरलैंड में बैठे फेसबुक अधिकारियों को जैसे ही इसका पता चला मुंबई (भारत) में 27 साल के एक युवक आत्महत्या करने जा रहा है तो उसने फौरन दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। युवक की जानकारी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई। दिल्ली पुलिस युवक को ढूंढते हुए मंडावली स्थित घर पहुंची। वहां पता चला कि वह अपनी पत्नी का फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल करता है और इस समय वह मुंबई में है। दिल्ली पुलिस ने फौरन मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस ने भी बिना समय गंवाये युवक के पास पहुंच गई। समय रहते पुलिस उसे समझाने में कामयाब रही। इसके बाद युवक की काउंसलिंग भी कराई गई है। फेसबुक,  दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साझा प्रयासों के बाद युवक की जान बच गई। परिवार भी युवक की जान बचने के बाद बेहद खुश है।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपायुक्त डॉ. अनीश रॉय ने बताया शनिवार शाम करीब 7:51 बजे आयरलैंड से फेसबुक अधिकारियों की कॉल मिली। महिला कॉलर ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का पता चला है। उसके फेकबुक अकाउंट की लोकेशन दिल्ली आ रही है। एक मोबाइल नंबर भी फेसबुक अधिकारी ने उपलब्ध कराया।

Read Also  कोरोना का नया वेरियंट:हर तीन में से एक की जान लेगा नियोकोव

दिल्‍ली ने पुलिस जांच शुरू की तो फोन की लोकेशन पूर्वी दिल्ली के मंडावली की निकली। अनीश रॉय ने फौरन पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह से संपर्क किया। पते पर लोकल पुलिस को भेजा गया। घर पर एक महिला मिली। उसने बताया कि नंबर उसका ही है,  वह ठीक है। फेसबुक अकाउंट उसका पति चलाता है। 14 दिन पहले वह उससे लड़ाई कर मुंबई चला गया था। महिला ने अपने पति का नंबर दिया,  लेकिन वह उसका पता नहीं बता पाई। अनीश रॉय ने फौरन मुंबई साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त बाल सिंह राजपूत और डॉ. रश्मि से संपर्क किया। उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उसने नंबर बंद कर दिया।

फौरन एक टीम को भाईंदर,  मुंबई स्थित उसके घर भेजा गया। युवक सकुशल मिल गया। उसने बताया कि वह होटल में कुक का काम करता है। जिंदगी से परेशान होकर वह यह कदम उठाना चाहता था। पुलिस ने उसे समझाया और उसकी काउंसलिंग कराई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *