कर्नाटक सरकार ने सभी स्कूलों और विश्वविद्यालय पूर्व के सभी कालेजों में सुबह की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। अब राज्य में हर दिन स्कूल शुरू होने पर सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ अपने अध्यापकों और अन्य स्टाफ के साथ ‘जन गण मन” गाना होगा। कर्नाटक सरकार के 17 अगस्त के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और विश्वविद्यालय पूर्व के कालेजों पर यह फैसला लागू होगा।
आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में सरकारी आदेश जारी होने के बावजूद बेंगलुरु के कुछ प्राइमरी और सेकेंड्री स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। सरकार को इस संबंध में शिकायतें मिली हैैं। इस शिकायत के बाद बेंगलुरु के उत्तर और दक्षिण मंडल के जननिर्देश विभाग के उप निदेशकों ने संबंधित स्कूलों का दौरा कर वहां राष्ट्रगान नहीं गाए जाने की पुष्टि की है। आदेश में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की धारा-133(2) के तहत कहा गया है कि सरकार को ऐसे दिशा-निर्देश देने का अधिकार है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के लिए जगह की कमी है तो राष्ट्रगान कक्षाओं में भी गाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विगत 15 अगस्त के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समूचे राज्य के सभी स्कूलों, कालेजों और दफ्तरों में ठीक 11.30 बजे एक स्वर में राष्ट्रगान गाए जाने का आदेश जारी किया था। ‘जन गण मन” को राष्ट्रगान का आधिकारिक दर्जा पहली बार 24 जनवरी, 1950 को मिला था। भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने इसकी घोषणा की थी। बांग्ला में इसे रबींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। भारतीय अनुसंधान के अनुच्छेद 51ए (ए) के तहत सभी भारतीयों को राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना अनिवार्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...