Google Analytics Meta Pixel अंतागढ़ को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने किया चक्का - Ekhabri.com

अंतागढ़ को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने किया चक्का

अंतागढ़ । अंतागढ़ को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने चक्का जाम कर दिया। इस कारण नगर सहित बड़े क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। लोगों ने कहा कि 30 सितंबर तक अगर अंतागढ़ को जिला का दर्जा नहीं दिया गया तो क्षेत्र की जनता 2 अक्टूबर से रायपुर के लिए पदयात्रा करेगी। ब्रिटिशकालीन अंतागढ़ तहसील को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले कई दशकों से जिला संघर्ष समिति वा क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं, किंतु आज पर्यंत तक अंतागढ़ को जिला का दर्जा नहीं मिल पाया है, जिसके चलते आज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 5 शहीद वीरनारायण चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। मार्ग बंद होने के चलते भानुप्रतापपुर, नारायणपुर, अमाबेड़ा कोयली बेड़ा मार्ग में यात्री गाडिय़ों के पहिए थमे रहे। वहीं स्थानीय व्यापारियों, अमाबेड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस चक्काजाम का समर्थन किया। चक्काजामजाम होने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें की अंतागढ़ क्षेत्रवासियों ने पिछले 18 अगस्त 2021 से अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग शुरू की थी। मैराथन आंदोलन, धरना प्रदर्शन, सड़कजाम क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया था। जो लगभग 150 दिनों तक लगातार चला था। उसके बाद कोरोना को देखते हुए आंदोलन को स्थगित किया गया। अंतागढ़ के क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर पुन: 5 अगस्त से जिला बनाने के लिए सर्वसमाज, सर्वदलीय के बैनर तले दोबारा शहीद वीरनारायण चौक पर पंडाल लगाकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, लेकिन उसके बाद भी शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षक नहीं हुआ तो अंतागढ़ वासी आज मुख्य मार्ग को ब्लॉक कर सड़क में ही धरने पर बैठ गए। इस आंदोलन का समर्थन करने आसपास के क्षेत्रवासीा खुद के खर्चे पर बड़ी तादाद में पहुंचे। साथ पूरे नगर के छोटे बड़े व्यपारिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह से बंद कर समस्त व्यपारी भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
बोन्दानार क्षेत्रवासी पदयात्रा कर पहुंचे धरना स्थल
बता दें कि अंतागढ़ से 14 किलोमीटर दूर बोन्दानार ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में अंतागढ़ तक पदयात्रा कर रैली की शक्ल में धरना स्थल तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और आंदोलन का हिस्सा बने। चक्का जाम के दौरान आये हुए ग्रामीणों का जोश देखते ही बनता था। सैकड़ों की तादाद में आए आंदोलनकारी मुख्य मार्ग पर कुर्सी कालीन लगाए सड़क पर बैठ गए, जिससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। उनका कहना था कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। आंदोलन में आए हुए सभी ग्रामीणों के लिए समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के पश्चात आंदोलनकारी अपनी जगह में फिर बैठ गए और रास्ता रोका। दूरदराज से आए हुए ग्रामीणों ने अपने-अपने उद्बोधन में अंतागढ़ को जिला बनाने के संबंध में अपने वक्तव्य कहे और कहा कि अगर अंतागढ़ जिला नहीं बनता है तो हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी अंतत: प्रशासन की ओर से एडीएम अंतागढ़ चंद्रकांत वर्मा, एसडीओपी अमर सिदार एवं टीआई रोशन कौशिक के साथ धरना स्थल पर पहुंच आंदोलनकारियों व उपस्थित क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा की निश्चित ही आप सभी की मांगों को गौर करते हुए आपकी बातों को शासन स्तर तक पंहुचाया जाएगा । वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि हमारी मांगों पर 30 सितंबर तक शासन नहीं माना तो क्षेत्र की जनता हजारों की संख्या में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन अंतागढ़ से रायपुर तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बातों को रखेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...