Google Analytics Meta Pixel Whatsapp यूजर्स के लिए ग्रुप चैटिंग होगी अब और मजेदार, यह है नया फीचर - Ekhabri.com

Whatsapp यूजर्स के लिए ग्रुप चैटिंग होगी अब और मजेदार, यह है नया फीचर

वाट्सएप यूजर्स के लिए हमेशा नए फीचर लाता रहता है। इस बार यूजर्स के लिए वाट्सएप कम्युनिटीज फीचर लेकर आई है। यह नया फीचर ग्रुप चैटिंग के अनुभवों को बदल देगा। वाट्सएप का यह अपडेट बीटा वर्जन 2.22.19.3 के लिए रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि कंपनी इसको कुछ सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर रही है। इसकी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

 

नए कम्युनिटी फीचर का फायदा यह है कि आप 10 ग्रुप को मिलाकर एक कम्युनिटी बना सकेंगे और उसके बाद एक कम्युनिटी के जरिए आप सभी (10) ग्रुप में किसी मैसेज को एक साथ भेज सकेंगे। वाट्सएप का यह कम्युनिटी फीचर स्कूल,  कल्ब और किसी संस्था के लिए काफी मददगार साबित होगा। सभी कम्युनिटी का एक डिस्क्रिप्शन होगा जिसे सभी यूजर्स देख सकेंगे।

 

इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि कम्युनिटी में जुड़ा सदस्य कम्युनिटी के ग्रुप के सदस्‍य का फोन नंबर नहीं देख सकेंगे,  हालांकि एडमिन के पास यह अधिकार होगा। ग्रुप एडमिन के पास कम्युनिटी का पूरा कंट्रोल होगा। वाट्सएप ग्रुप की तरह कम्युनिटी का भी एक एडमिन होगा जो कि यह तय करेगा कि किस ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं। इसके अलावा अगर कोई सदस्‍य कम्युनिटी को छोड़ता है तो वह उस कम्युनिटी के साथ लिंक अन्य ग्रुप को भी नहीं देख पाएगा। कम्युनिटी फीचर का उददेश्‍य कई तरह के ग्रुप को एक साथ लाने का है। आमतौर पर एक यूजर्स के पास कम-से-कम पांच ग्रुप होते हैं।

Read Also  ChatGPT Go अब भारत में 1 साल के लिए फ्री, जानिए कैसे उठाएं फायदा और क्या हैं इसके फायदे”

 

कम्युनिटी फीचर के आने के बाद इन ग्रुप्स को एक साथ मैनेज करने में आसानी होगी। कम्युनिटी फीचर एक तरह से ब्रॉडकास्ट जैसा ही होगा। कम्युनिटी में शामिल यूजर्स के पास अब्यूज को रिपोर्ट करने, अकाउंट की शिकायत करने और कम्युनिटी छोड़ने का विकल्प होगा। मैसेज और ग्रुप की तरह ही कम्युनिटी भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...