जम्मू-कश्मीर के उड़ी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करते हुए मारे गए तीन आतंकियों से मिले हथियारों ने आतंकियों से पाक सेना के साथ चीनी सेना के गठजोड़ की ओर इशारा किया है। इन आतंकियों से चीन निर्मित एम-16 राइफल मिली है। इसका उपयोग चीनी सेना करती रही है। हालांकि, सेना ने कहा कि फिलहाल इस गठजोड़ के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
भारतीय सेना ने गुरुवार तड़के उड़ी के कमलकोट इलाके में घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से दो एके 47, एक चीन निर्मित एम-16 राइफल और भारी मात्रा में गोलाबारूद मिला था। सेना ने बारामुला में हथियारों के जखीरे को मीडिया के सामने रखा।
सेना की 19 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल अजय चांदपुरी ने कहा कि उड़ी में आतंकियों से नौ एमएम कैलिबर की एम-16 राइफल मिलना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के साथ चीनी सेना का भी आतंकियों से गठजोड़ है, लेकिन सेना इस मामले की तह तक जाएगी।
20 लांचिंग पैड पर 120 आतंकी घुसपैठ के इंतजार में
मेजर जनरल अजय चांदपुरी ने बताया कि इस समय मिल रही सूचनाओं के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर करीब 20 लांचिग पैड पर 100 से 120 तक आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हैं। सीमा पर संघर्ष विराम से लोग भले ही राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। उनके मंसूबों और गतिविधियों पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय हताश है, इसलिए वह नियंत्रण रेखा पर मजबूत घुसपैठरोधी तंत्र के बावजूद आतंकी व हथियार भेजने की कोशिश में है। मगर हम कड़ी चौकसी, बेहतर तकनीक की मदद से ऐसी साजिशों को नाकाम बनाने के लिए हरदम तैयार हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...