Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे  - Ekhabri.com

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दरअसल, उनकी कार उनके ही काफिले में शामिल दूसरे एस्कॉर्ट वाहनों से टकरा गई। इस दुर्घटना में जेलेंस्की को तो चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर जाया गया। रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति के कार की टक्कर पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले रूस में भी व्लादिमीर पुतिन के करीबी लोगों की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। कुछ दिनों पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले एलेक्जेंडर डुगिन को निशाना बनाकर एक कार में धमाका किया गया था। इसकी चपेट में डुगिन तो नहीं आए, लेकिन उनकी बेटी की मौत जरूर हो गई।

 

यूक्रेन में हुई इस दुर्घटना के बाद जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने कहा कि राजधानी कीव में एक कार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार और एस्कॉर्ट वाहनों से टकरा गई। राष्ट्रपति के साथ आने वाले डॉक्टरों ने उनकी कार के चालक को आपातकालीन चिकित्सीय सहायता प्रदान की। राष्ट्रपति की एक डॉक्टर द्वारा जांच की गई, कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। कानून प्रवर्तन अधिकारी दुर्घटना की सभी परिस्थितियों का पता लगाएंगे।

 

रूस-यूक्रेन जंग के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दुर्घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि इसके पीछे रूस का हाथ हो सकता है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस दुर्घटना को लेकर रूस का नाम नहीं लिया गया है। राष्ट्रपति की कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी भी उन्हीं के काफिले का हिस्सा थी। ऐसे में जांच के बाद ही इस दुर्घटना के असली कारणों का पता लग सकता है।

Read Also  ट्रंप की धमकी के बाद टैरिफ घटाने की तैयारी में भारत?

 

रूसी सैनिकों को तेजी से पीछे ढकेल रहा यूक्रेन : यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों को तेजी से पीछे ढकेल रही है। पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों से रूसी सेना का नियंत्रण खत्म हो चुका है। ऐसे में यूक्रेन के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खुद बताया है कि यूक्रेन की सेना ने सितंबर की शुरुआत से 6,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर दोबारा कब्जा कर लिया है। वर्तमान में यूक्रेन के पांचवे हिस्से पर रूस का कब्जा है। अब भी बड़ी संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन में मौजूद हैं। इनकी सबसे बड़ी तादात पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में है। इस क्षेत्र मे रूसी बोलने वाले लोग बहुसंख्यक हैं, जिन्हें रूस अपने देश का नागरिक मानता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...