Google Analytics Meta Pixel मोदी का राजनीतिक करियर खत्म करने की थी साजिश - Ekhabri.com

मोदी का राजनीतिक करियर खत्म करने की थी साजिश

गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में फर्जी दस्तावेज बनाकर तीस्ता सीतलवाड़ तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक पारी खत्म करने और उन्हें फांसी तक की सजा दिलाना चाहती थीं। इसके लिए वह अपने दो करीबी तत्कालीन आइपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार और संजीव भट्ट के साथ मिलकर फर्जी सुबूत तैयार कर रही थीं। वह तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष, एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) कार्यकर्ता और दिल्ली के पत्रकारों के भी संपर्क में थीं। विशेष जांच दल (एसआइटी) ने कोर्ट में दाखिल छह हजार से अधिक पेज के आरोप पत्र में यह बात कही है।

 

वर्ष 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले की जांच करने वाली अहमदाबाद पुलिस की एसआइटी के अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त बीवी सोलंकी ने बताया कि बुधवार को 6,300 पेज का आरोप पत्र मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट एमवी चौहान की कोर्ट में दाखिल किया गया। इसमें तीस्ता, श्रीकुमार और भट्ट को आरोपित बनाया गया है। इसमें 90 गवाहों से पूछताछ की गई जिनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल, पूर्व आइपीएस एवं अधिवक्ता राहुल शर्मा भी शामिल हैं। तीस्ता फर्जी दस्तावेजों की सरकारी दस्तावेज के रूप में आधिकारिक एंट्री के लिए अपने करीबी आइपीएस अधिकारी श्रीकुमार एवं संजीव भट्ट की मदद लेती थीं।

 

दंगा पीड़ितों को धमकाते थे:
एसआइटी ने कहा है कि श्रीकुमार और संजीव भट्ट दंगा पीड़ितों के शपथ पत्र को सरकारी दस्तावेज के रूप में पुष्टि कराते थे। अगर कोई दंगा पीड़ित शपथ पत्र देने से आनाकानी करता तो उसका अपहरण कर धमकाने तथा उसे तीस्ता की बात मान लेने का दबाव डालते थे। पीड़ितों से यह भी कहा जाता था कि अगर वे दस्तावेज बनाने से मना करेंगे तो मुस्लिम समुदाय के दूसरे लोग उनके दुश्मन हो जाएंगे और हो सकता है कि वे आतंकवादियों के निशाने पर भी आ जाएंगे।

Read Also  ग्वालियर शहर में फिर दिखी लोगों की बेजुबान पर संवेदनहीनता और हैवानियत

 

पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटाते थे
अहमदाबाद के शाहपुर स्थित तीस्ता दफ्तर इनकी कारगुजारियों का अड्डा बन गया था। यहां तीस्ता और उनके साथी गुजरात सरकार, तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गुजरात को बदनाम करने की साजिशें रचा करते थे। दंगा पीड़ितों के फोटो व वीडियो के जरिए देश-विदेश से चंदा जुटाने का काम होता था। शपथ पत्र अंग्रेजी में तैयार होते थे, जिसे पीड़ित पढ़ नहीं सकते थे। कोई उससे आनाकानी करता तो उसे बताया जाता है इससे नरेन्द्र मोदी को ही फायदा होगा।

 

भट्ट ने दिल्ली के पत्रकार से पूछा पैकेट मिल गया क्या
आरोप पत्र में तीस्ता की ओर से गुजरात के तत्कालीन नेता विपक्ष को मेल करने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के कई नामी पत्रकारों, गैरसरकारी संगठनों के कार्यकर्ता भी इनके संपर्क में थे। हिरासत में मौत के मामले में जेल में बंद पूर्व आइपीएस संजीव भट्ट ने दिल्ली के एक बड़े पत्रकार को मेल कर पूछा बताया कि उन्हें वह पैकेट मिल गया क्या, इस पत्रकार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...