भिलाई। दुर्ग पुलिस ने पहली बार महादेव आनलाइन सट्टा के कारोबार से जुड़े ब्रांच आफिस को जब्त करने में सफलता पाई है। पुलिस ने जगदलपुर में संचालित ब्रांच आॅफिस में छापेमारी करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटाप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित करोड़ों रुपए के लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए हैं। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया था कि उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी महादेव और रेड्डी अन्ना आॅनलाइन बुक नाम से आॅनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने जगदलपुर में अपना ब्रांच आॅफिस बनाया है। वहां से करोड़ों रुपए का लेन-देन करके आईडी देकर सट्टा खिलवाया जा रहा है। एसपी ने तुरंत एंटी क्राइम और साइबर यूनिट सहित सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा को मिलाकर एक टीम तैयार की। डीएसपी नसर सिद्दकी के निर्देशन टीम जगदलपुर रवाना हुई। जांच के दौरान पता चला कि जगदलपुर में जो ब्रांच संचालित किया जा राह है, उसमें उत्तर प्रदेश के लड़कों को भी रखा गया है। ब्रांच आॅफिस को जगदलपुर जिला मुख्यालय से दूर बनाया गया था। टीम ने उस पूरे ब्रांच आफिस को घेरकर वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
फर्जी बैंक अकाउंट, एटीएम व सिम भी बरामद
जब पुलिस ने महादेव के ब्रांच आफिस में छापेमारी की सभी लड़के आनलाइन गेम की मॉनीटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में लेन देने करने के लिए फर्जी बैंक अकाउंट की पासबुक, एटीएम कार्ड और फर्जी नाम से संचालित सिम कार्ड को भी जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल, 4 लौपटॉप, 1 मॉनीटर, 1 सीपीयू, 3 की-बोर्ड, 4 माऊस, 1 ब्रॉडबैण्ड, 4 लैपटॉप चार्जर, 6 एटीएम कार्ड, 8 चेकबुक, 3 पासबुक और कई मोबाइल के सिम सहित अहम सबूत जब्त किया है। इन लोगों के द्वारा करोडो़ं रुपए का आॅनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...