Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में आप की सभी इकाइयां भंग:कोमल हुपेंडी बनें रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में आप की सभी इकाइयां भंग:कोमल हुपेंडी बनें रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। चुनाव में उतरने से ठीक एक साल पहले आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया है। उसके साथ ही प्रदेश इकाई से जुड़े सभी संगठनों को भी भंग कर दिया गया है। हालांकि कोमल हुपेडी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। आप इस साल के अंत तक नये सिरे से संगठन बनाएगी। इसमें दूसरे दलों से आए नेताओं को भी मौका मिलेगा। यही टीम लेकर वह विधानसभा चुनाव में उतरेगी। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए लगातार बैठकों-समीक्षा का दौर चल रहा है। एक रणनीति के तहत प्रदेश इकाई को नए सिरे से संगठित करने के लिए इसे भंग किया गया है। अब यह बड़ा संगठन बनेगा। इसमें सक्रिय और चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण लोगों को जगह दी जाएगी। संगठन को डेढ़-दो महीनों में फिर से बना लिया जाएगा। कोमल हुपेंडी ने बताया, छत्तीसगढ़ में अभी आप के साथ 2 लाख से अधिक लोग सदस्य के तौर पर जुड़ गए हैं। पिछले एक साल में करीब 550 लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर उनके साथ आए हैं। ये वे लोग हैं जो उन दलों में किसी न किसी सांगठनिक अथवा निर्वाचित पदों पर रहे हैं। अगले चुनाव से पहले पूरी टीम मजबूती के साथ जनता के बीच होगी।

गांव-गांव तक पहुंच गया संगठन
आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का कहना था, पिछले चुनाव में उनके संगठन की पहुंच गांवों तक नहीं थी। सीमित संसाधनों के साथ वे लोग केवल चुनाव चिन्ह को लोगों तक पहुंचा पाए। इस बार दो अलग-अलग अभियानों के जरिए उनका संगठन गांव-गांव तक पहुंच गया है। हर गांव से कार्यकर्ता जुड़े हैं। जिन मोहल्लों-पारों में संगठन नहीं है वहां भी पहुंच बढ़ाने की कोशिश हो रही है। आम आदमी पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्साह से भाग लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने खुद यहां कैंप किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा से चुनाव अभियान का आगाज किया। पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे लेकिन सभी जमानत गंवा बैठे। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक प्रतिशत से भी कम वोट मिला।
**

Read Also  TODAYS RECIPIE:ट्राय करें कुछ नया बनाएं टमाटर की कढ़ी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...