Google Analytics Meta Pixel आज से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर - Ekhabri.com

आज से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर

आज से अटल पेंशन योजना, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, म्यूचुअल फंड के नियम, गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी समेत कई चीजें बदलने जा रही हैं। इनके बदलने से बड़े पैमाने पर उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इनमें से कई बदलाव का संबंध सीधे आपकी जेब से है।

 

-सरकार ने अटल पेंशन योजना के नियमों में बदलाव किया है। अब करदाता इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। यानी अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं तो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगे। इससे पहले पेंशन योजना से जुड़ने के लिए ऐसी कोई शर्त लागू नहीं थी। सरकार ने एक अधिसूचना में कहा है कि एक अक्टूबर 2022 के बाद कोई भी करदाता अटल पेंश्ान योजना में शामिल होने का पात्र नहीं होगा। अगर कोई सब्सक्राइबर इस तारीख को या इससे पहले करदाता पाया जाता है तो उसका अटल पेंशन योजना का खाता बंद कर दिया जाएगा और उस दिन तक जमा उसकी पेंशन वापस कर दी जाएगी।

-अब तक जब आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपके कार्ड की जानकारी संबंधित वेबसाइट पर सेव हो जाती है। आनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब आरबीआई ने नियमों में बदलाव किया है। अब ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा और इसी से पेमेंट हो सकेगा।

-एक अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नामिनेशन डिटेल देना जरूरी हो जाएगा। ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक डिक्लेरेशन भरना होगा। डिक्लेरेशन में नामिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी। यह नियम एक अगस्त, 2022 से ही अमल में लाया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस समयसीमा को एक 2022 तक बढ़ा दिया गया। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो इसका ध्यान जरूर रखें।

Read Also  चार शावकोंं के साथ पर्यटकों के सामने आ जाती है बाघिन

 

-कार निर्माता कंपनी फाक्सवैगन की कारें एक अक्टूबर से महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से उसने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में एक अक्टूबर से दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। फाक्सवैगन भारत में अभी चार माडल की बिक्री करती है। इनमें दो सिडान और दो एसयूवी शामिल हैं। कंपनी आने वाले दिनों में तीन और माडल देश में उतारने की योजना पर काम कर रही है। महिद्रा ने भी हाल में अपनी कुछ कारों की कीमत में बढ़ोतरी की है।

 

-डीमैट खाता अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज ने 14 जून को एक अधिसूचना जारी करके बताया है कि 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में टू-फैक्टर आथेंटिकेशन इनेबल करना जरूरी है। इसके बिना एक अक्टूबर से डीमैट अकाउंट में यूजर लागिन नहीं कर पाएंगे। अब खाते में लागिन करने के लिए पहले बायोमीट्रिक आथेंटिकेशन और फिर पासवर्ड दर्ज करना होगा। इससे डीमैट खाते से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी।

 

-एक अक्टूबर से जीएसटी के तहत 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक के कुल कारोबार वाले व्यापारियों के लिए ई-चालान काटना अनिवार्य होगा। सरकार ने राजस्व घाटे से निपटने और व्यापार जगत से अधिक टैक्स कलेक्शन के मकसद से इसकी सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...