“लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो समाज की असमानताओं को लेकर हमारी आंखें खोलता है। इसलिए मैं शब्दों को उस चाकू की तरह प्रयोग करती हूं, जो कल्पना के पर्दों को चीरकर सच को सामने लाए।” इस सोच और बेबाकी के साथ जीवन के सच को सामने रखने वाली फ्रांस की 82 वर्षीय लेखिका एनी एर्नाक्स को इस साल साहित्य के नोबेल के लिए चुना गया है। नोबेल कमेटी के चेयरमैन एंडर्स ओलसन ने कहा कि एर्नाक्स बहुत ईमानदार व साहसी लेखिका हैं, जो कड़वे सच का सामना करने से नहीं घबराती हैं।
एर्नाक्स ने ज्यादातर लेखन आत्मकथा की शैली में किया है। इनमें जीवन के सभी अच्छे-बुरे पहलुओं को समेटा गया है। उन्होंने अपने व आसपास के लोगों के जीवन को उकेरते हुए 20 से अधिक किताबें लिखी हैं, जिनमें से ज्यादातर छोटी कहानियों के रूप में हैं। शुरुआती दौर में शिक्षिका रहीं एर्नाक्स की पहली किताब “क्लींड आउट” 1974 में आई थी। 2008 में प्रकाशित “द ईयर्स” को उनकी सर्वाधिक लोकप्रिय पुस्तकों में गिना जाता है, जिसमें उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति से 21 सदी तक के अपने जीवन और फ्रांस के आम जनजीवन को दर्शाया है। नोबेल के लिए चुने जाने को उन्होंने अपने लिए बड़ा सम्मान एवं बड़ी जिम्मेदारी बताया है।
एर्नाक्स के लेखन की प्रशंसा करते हुए ओलसन ने कहा, “एर्नाक्स ने उन विषयों पर लिखा, जिन पर प्राय: लोग नहीं लिखते, जैसे अपना गर्भपात, अपनी जलन, त्याग दी गई प्रेमिका के रूप में अपना अनुभव और ऐसा ही बहुत कुछ। वह स्वयं को लेखिका के बजाय अपने ऊपर शोध करने वाली एथनोलाजिस्ट मानती हैं।” एथनोलाजिस्ट उस मानव विज्ञानी को कहा जाता है, जो संस्कृतियों के बीच की समानता एवं विषमता पर अध्ययन करते हैं।
नोबेल विजेताओं के नामों की घोषणा इसी हफ्ते से शुरू हुई है। रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने स्वीडन के स्वांते पैबो को चिकित्सा के नोबेल के लिए चुना है। फ्रांस के एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जान एफ क्लोजर व आस्ट्रिया के एंटन जीलिगर को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल तथा अमेरिका की कैरोलिन आर बर्टोजी व के. बैरी शार्पलेस और डेनमार्क के मार्टेन मेल्डल को संयुक्त रूप से रसायन के नोबेल के लिए चुना गया है। शुक्रवार को शांति के नोबेल और सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेताओं का एलान होगा। 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे।
नोबेल की बात
-17वीं महिला हैं एर्नाक्स साहित्य का नोबेल पाने वाले 119 विजेताओं में
-1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण् और 2018 में विवाद के चलते नहीं दिया गया था साहित्य का नोबेल
– 2021 में तंजानियाई मूल के ब्रिटिश लेखक अब्दुलरजाक गुरनाह को मिला था नोबेल
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...