मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई स्थित सीएम राइज स्कूल परिसर में मुस्लिम वर्ग की तत्कालीन प्राचार्य शायना फिरदौस ने सरकारी खर्च पर चबूतरे को मजार का रूप दे दिया और मुस्लिम शिक्षक हर शुक्रवार को वहां नमाज भी पढ़ने लगे। मुस्लिम विद्यार्थियों को इस दिन विशेष अवकाश भी दिया जाता था। मामला गर्माने के बाद लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने शायना को निलंबित कर दिया है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष भी कुरवाई पहुंचे। उन्होंने जांच के दौरान जिला शिक्षा के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आयोग डीईओ और बीईओ को नोटिस जारी करेगा। इधर, कुरवाई एसडीएम अंजली शाह ने भी मुख्यालय पर नहीं रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बने अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग को स्कूल परिसर में मजार बनाने की जानकारी अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिल गई थी, मगर अधिकारियों ने मामले को छिपाते हुए बीआरसी के माध्यम से गोपनीय जांच कराई और रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेज दी। इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी अतुल मुद्गल ने तत्कालीन प्राचार्य फिरदौस का तबादला कुरवाई से पठारी हायर सेकंडरी स्कूल में कर दिया। हालांकि, उन्होंने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। मुद्गल ने बताया कि उन्होंने 31 अगस्त को स्कूल परिसर से मजार का निर्माण हटाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हटाया गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2022 में प्राचार्य ने स्कूल की मरम्मत के लिए मिली सरकारी राशि से इसकी मरम्मत कराई थी और चबूतरे को मजार का स्वरूप दे दिया था।
स्कूल कक्ष में होती थी नमाज
स्कूल के निरीक्षण के बाद बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि इस स्कूल परिसर में लंबे समय तक धर्म विशेष पर आधारित गतिविधियां संचालित होती रहीं और शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान बने रहे। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत के आधार पर बताया कि तत्कालीन प्राचार्य ने नमाज पढ़ने के लिए एक कक्ष आवंटित कर रखा था। मुस्लिम शिक्षक हर शुक्रवार इसमें नमाज पढ़ते थे। इस मौके पर मुस्लिम विद्यार्थियों को विशेष अवकाश दिया जाता था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 20, 2026 /
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 22, 2026 /
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...