Google Analytics Meta Pixel 36वें नेशनल गेमः छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल पुरूष टीम पहुंची फाइनल में - Ekhabri.com

36वें नेशनल गेमः छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल पुरूष टीम पहुंची फाइनल में

रायपुर- 36वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन जारी है। छत्तीसगढ़ की टीम अब तक हुए मुकाबले में 2 गोल्ड सहित 11 पदक जीत चुकी है। अपने उम्दा प्रदर्शन को जारी रखते हुए आज राज्य की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम ने पिछले बार के विजेता महाराष्ट्ऱ की टीम को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम अपने पूल के सभी टीमों को हराकर टॉप पर है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।    आज सॉफ्टबॉल पुरुष टीम का पहला मैच चंडीगढ़ के साथ हुआ। प्रारंभ  में चंडीगढ़  ने मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन मानस केसरवानी एवं दीपक कंवर की जोरदार पिचिंग के आगे चंडीगढ़ के बैटर ने घुटने टेक दिए। छत्तीसगढ़ टीम की बैटिंग में सौरव यादव और वी मोहन राव ने बाउंड्री के बाहर तक हिट मारकर 2 होम रन बना लिए। आर्यन ताम्रकार और सोनू गुप्ता ने जोरदार बैटिंग की तथा छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को एक तरफा 8-0 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। सके बाद छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल पुरुष टीम का मुकाबला पिछले बार के विजेता टीम महाराष्ट्र के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले इनिंग से जोरदार शुरुआत करते हुए महाराष्ट्र को 7-0 से पीछे कर दिया। छत्तीसगढ़ के आर्यन ताम्रकार ने होम रन बनाया जिसके कारण निखिल नायक, सोनू गुप्ता और आर्यन ताम्रकार ने मिलकर एक साथ 3 रन बना लिए। इसके बाद वी मोहनराव, मानस केसरवानी, किशन महानद, और सुनील राज ने एक-एक रन बनाया और पहली इनिंग में छत्तीसगढ़ 7-0 से आगे हो गई। दूसरी इनिंग में महाराष्ट्र ने जोरदार मुकाबला किया और छत्तीसगढ़ को रन बनाने का मौका नहीं दिया। दूसरी इनिंग में भी छत्तीसगढ़ 7-0 से आगे थी।  तीसरी इनिंग में फिर से आर्यन ताम्रकार ने होम रन मारा और वी मोहन राव ने दौड़कर एक रन बनाया। इस प्रकार तीसरी इनिंग में छत्तीसगढ़ 9-0 से आगे हो गई। चौथी इनिंग में फिर दोनों ही टीमें कोई रन नहीं बना सकी और मैच 9-0 पर खत्म हो गया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल पुरुष  टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के मैच में जो टीम जीतेगी उसके साथ कल खेला जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम का मुकाबला आज दिल्ली और पंजाब से हुआ। पहले मुकाबले में दिल्ली ने 5 इनिंग तक छत्तीसगढ़ को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ के टीम ने भी बेहतरीन फील्डिंग और पीचिंग का प्रदर्शन किया। बरखा यादव, अंजू तांडी, कविता सिन्हा, गंगा सोना और जानकी साहू ने असंभव से लगने वाले कैच पकड़े, जिसके कारण दिल्ली की टीम 5 इनिंग तक कोई भी रन नहीं बना सकी। इसके बाद ट्राई ब्रेकर राउंड खेल गया। छठे इनिंग में दिल्ली ने अपने तीन बेस लोड कर लिए, और मैच को रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया। मैच में अंजू तांडी की जोरदार पिचिंग की वजह से दिल्ली की टीम एक बार फिर शून्य रन पर आउट हो गई। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था और रोमांचक होता जा रहा था। इसके बाद दिल्ली ने भी छत्तीसगढ़ को शून्य पर आउट कर दिया। सातवीं  इनिंग में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के विरुद्ध 2 रन बना लिए। लेकिन छत्तीसगढ़ के बैटर सोनाली साव, बरखा यादव, कविता सिन्हा एवं जानकी साहू की जोरदार बैटिंग तथा अरुणा पुनेम, कविता सिन्हा और जानकी साहू के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के खाते में 3 रन जोड़ दिए। इस प्रकार 3-2 रन से छत्तीसगढ़ की टीम दिल्ली को हराकर पूल टॉपर बन गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ महिला सॉफ्टबॉल टीम का मैच पंजाब के साथ हुआ, लेकिन पंजाब से छत्तीसगढ़ की महिला सॉफ्टबॉल टीम 7-0 से पीछे रह गई। छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम पूल की टॉपर होने के कारण प्रतियोगिता में बनी हुई है। कल छत्तीसगढ़ महिला टीम का मैच एक बार फिर से केरल के साथ होगा। छत्तीसगढ़ और केरल के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल खेलेगी तथा हारने वाली टीम को कांस्य पदक मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...