Google Analytics Meta Pixel जल जीवन मिशन के महत्व पर नोबेल विजेता क्रेमर की मुहर - Ekhabri.com

जल जीवन मिशन के महत्व पर नोबेल विजेता क्रेमर की मुहर

ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को अंतरराष्ट्रीय पहचान और सराहना मिली है। 2019 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल क्रेमर ने जल जीवन मिशन का महत्व रेखांकित करते हुए यह निष्कर्ष निकाला है कि इसके जरिये बाल मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। क्रेमर के शोधपत्र के अनुसार जल जीवन मिशन पर सही तरह अमल से हर साल पांच साल तक के 1.36 लाख बच्चों की जान बचाई जा सकती है। जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक ग्रामीण इलाकों में सभी घरों को पर्याप्त और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। 2019 में जब इस मिशन की शुरुआत की गई थी तब देश की लगभग आधी ग्रामीण आबादी स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से वंचित थी।

 

माइकल क्रेमर और उनकी टीम ने 15 रैंडम कंट्रोल्ड ट्रायल्स के आधार पर यह निष्कर्ष व्यक्त किया है कि वाटर ट्रीटमेंट डायरिया पर अंकुश लगाने और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सबसे किफायती तरीका है। पांच साल तक के बच्चों की असमय मृत्यु के अनेक कारणों में दूषित पेयजल प्रमुख है। क्रेमर के शोध-विश्लेषण का निष्कर्ष है कि वाटर ट्रीटमेंट इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए घरों तक पाइप लाइन के जरिये पानी पहुंचना अहम कदम है, हालांकि यह जरूरी है कि यह दूषित तत्वों से मुक्त हो। ट्रीटमेंट पर निगरानी की जरूरत है क्योंकि महाराष्ट्र में 2019 में किए गए एक शोध में यह सामने आया था कि पाइप्ड वाटर में भी 37 प्रतिशत तक दूषित तत्व पाए गए थे।

Read Also  नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

 

क्रेमर के शोध में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में स्वच्छ पेयजल से आने वाली कमी का आकलन करने के लिए एक फार्मूले का सहारा लिया गया है, जो हर साल होने वाली ऐसी मौतों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता वाले घरों की अनुमानित संख्या पर आधारित है। यह माना गया है कि दूषित पेयजल इस्तेमाल करने वाले घरों में बाल मृत्यु दर स्वच्छ पेय जल वाले घरों के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा होती है। क्रेमर को दो अन्य अर्थशास्त्रियों के साथ वैश्विक गरीबी दूर करने के लिए वैकल्पिक प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...