वैश्विक स्तर पर छाई मंदी की आशंका का भारतीय बाजार में असर नहीं दिख रहा है। कोरोना महामारी से करीब दो वर्ष तक जूझने के बाद पहली बार त्योहारी सीजन में रौनक छाई हुई है। नवरात्र के दौरान जबरदस्त बिक्री के बाद धनतेरस पर भी यात्री वाहनों की भारी मांग बनी हुई है।
उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, धनतेरस के पावन दिवस पर कार खरीदने के लिए करीब चार लाख लोगों ने बुकिग कराई है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को है। भारी मांग को देखते हुए डीलर्स ने यात्री वाहनों की तत्काल बुकिग रोक दी है।
नवरात्र में यानी 26 सितंबर से पांच अक्टूबर के दौरान पूरे देश में 5,39,227 वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें 1,10,521 यात्री वाहन और 3,69,020 दोपहिया रहे हैं। कंपनियों के सबसे ज्यादा बिक्री वाले यात्री वाहनों पर 65 सप्ताह से ज्यादा की प्रतीक्षा अवधि है। पहले से बुकिग कराने वालों को इस धनतेरस उनकी पसंदीदा कार मिल सकती है।
टाटा मोटर्स और रेनाल्ट इंडिया के शोरूम संचालक अजय अग्रवाल का कहना है कि साल-दर-साल बिक्री की संख्या दोगुनी हो रही है। नवरात्र के दौरान बिक्री काफी बेहतर रही है और धनतेरस पर भी अच्छी बिक्री रहने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार धनतेरस पर अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री रहेगी।
दिसंबर तक भारी मांग रहने की उम्मीद
अजय अग्रवाल का कहना है कि उत्तर भारत में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान त्योहारी और शादियों का सीजन रहने के कारण यात्री वाहनों की भारी मांग रहती है। इस क्षेत्र में नवरात्र और दिवाली बड़े त्योहार हैं। इसके बाद नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। इस समय यात्री वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है। दो-तीन महीने पहले बुकिग कराने वाले ग्राहक अपनी पसंदीदा कार का इंतजार कर रहे हैं।
सीएनजी चालित वाहनों पर कम प्रतीक्षा अवधि
वाहनों पर प्रतीक्षा अवधि माडल और वाहन विकल्प के आधार पर अलग-अलग है। अग्रवाल का कहना है कि कारों के अधिकांश माडल पर प्रतीक्षा अवधि बनी हुई है। किसी माडल पर यह ज्यादा है तो किसी पर कम। उन्होंने बताया कि अन्य ईंधन विकल्पों के मुकाबले सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर प्रतीक्षा अवधि कम है। कंपनियों ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर प्रतीक्षा अवधि की सूची श्ाोरूम में चस्पा कर दी है। कार के बारे में पूछताछ या बुकिग कराने वाले ग्राहकों को प्रतीक्षा अवधि की स्पष्ट रूप से जानकारी दी जा रही है।
कार के अनुसार प्रतीक्षा अवधि
एक्सयूवी-700 66-68 सप्ताह
एक्सयूवी-500 7-27 सप्ताह
थार डीजल 23-25 सप्ताह
बोलेरो डीजल 10 सप्ताह
टाटा नेक्सन 16-20 सप्ताह
टाटा पंच 24-26 सप्ताह
निसान मैग्नाइट 10-12 सप्ताह
मारुति ब्रेजा 10-12 सप्ताह
ग्रांड विटारा 10-12 सप्ताह
किआ सेल्टोस 10-12 सप्ताह
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...