अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाली डी-कपंनी के निशाने पर नेता और कारोबारी हैं। इन्हें निशाना बनाने के लिए उसने एक विशेष इकाई का गठन किया है। यही नहीं, विशेष इकाई के सदस्यों को प्रमुख हस्तियों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले घातक हथियार भी उपलब्ध कराए गए हैं। मुंबई की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में एनआईए ने ये दावा किया है।
जांच एजेंसी का दावा है कि डी-कंपनी ने प्रतिष्ठित हस्तियों पर हमला करके लोगों में आतंक फैलाने के मकसद से इस विशेष इकाई की स्थापना की है। टेरर फंडिग और पूरे भारत में आतंक फैलाने के मामले में दाऊद इब्राहिम, उसके करीबी छोटा शकील, आरिफ अबुबकर शेख, शब्बीर अबुबकर शेख और मोहम्मद सलीम कुरैशी के खिलाफ एनआईए की ओर से ये चार्जशीट मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की गई थी। चार्जशीट में इब्राहिम और छोटा शकील को वांछित आरोपित के तौर पर दिखाया गया है जबकि तीन अन्य एनआइए की गिरफ्त में हैं। सभी आरोपित मुंबई के निवासी हैं।
एनआईए की मुंबई शाखा ने इस साल तीन फरवरी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम और आइपीसी के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपितों ने गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के लिए षड्यंत्र रचा था। आरिफ और शब्बीर को कुल 25 लाख नकद हवाला चैनल के जरिए पाकिस्तान से दुबई होते हुए मुंबई भेजे गए। यह और कुछ नहीं बल्कि आतंकवाद की काली कमाई थी। जांच से पता चला कि आरोपित एक संगठित अपराध सिडिकेट के सदस्य हैं। उन्होंने विभिन्न् प्रकार की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर गिरोह की गतिविधियों को आगे बढ़ाया। उन्होंने डी-कंपनी और व्यक्तिगत लाभ के लिए लोगों को धमकी देकर, मौत के घाट उतारने या गंभीर चोट पहुंचाने का डर दिखाकर भारी मात्रा में धन जुटाया। जबरन वसूली की। यही नहीं, देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने हवाला के माध्यम से विदेश में मौजूद वांछित आतंकियों से भारी मात्रा में धन प्राप्त किया।
एनआईए की जांच में सामने आया कि 2011 में और उसके बाद आरोपित सलीम कुरैशी ने दाऊद और शकील के निर्देश पर पीड़ितों को धमकाकर मुंबई में दो फ्लैटों के मूल आवंटन पत्र हड़प लिए थे। इन फ्लैटों की कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये थी। इसी तरह सलीम फ्रूट के नाम से मशहूर कुरैशी ने एक अन्य पीड़ित को मर्डर और गंभीर चोट मारने का डर दिखाकर उससे 53.75 लाख रुपये की वसूली की थी। कुरैशी डी-कंपनी की आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों को संभालने वाले मुख्य व्यक्तियों में से एक है।
जांच एजेंसी ने दावा किया कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें गिरफ्तार और वांछित आरोपित पैसे की उगाही करके डी-कंपनी की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे थे और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटा रहे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...