Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में मिलती सबसे महंगी सब्जी, दो दिन में होती है खराब - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में मिलती सबसे महंगी सब्जी, दो दिन में होती है खराब

छत्तीसगढ़ में देश की सबसे महंगी सब्जी बिकती है। यह सब्‍जी सिर्फ सावन के महीने में बिकती है। वह भी देश के केवल दो ही राज्य में झारखंड और छत्तीसगढ़ में पाई जाती है। हालांकि दोनों राज्‍यों में इसका नाम अलग है। इस सब्जी का नाम खुखड़ी है। इसकी कीमत 1200 रुपये प्रति किलो है। इतनी महंगी होने के बाद भी बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिक जाती है। दरअसल इस सब्जी में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

छत्तीसगढ़ में इसे खुखड़ी कहते हैं तो झारखंड में इसे रुगड़ा कहा जाता है। ये दोनों ही मशरूम की एक प्रजाति हैं। खुखड़ी एक प्रकारमशरूम है, जो प्राकृतिक रूप से जंगल में निकलती है। इस सब्जी को दो दिन के अंदर ही पकाकर खाना होता है, नहीं तो यह बेकार हो जाती है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा के अलावा उदयपुर से लगे कोरबा जिले के जंगल में बारिश के दिन में प्राकृतिक रूप से पैदा होती है।

मात्र दो महीने तक उगने वाली खुखड़ी की मांग इतनी अधिक होती है कि जंगल में रहने वाले ग्रामीण इसको जमा करके रखते हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सहित दूसरे नगरीय इलाकों में बिचौलिये इसे कम दाम में खरीदकर 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो से बेचते हैं। सीजन में प्रतिदिन अंबिकापुर के बाजार में इसकी लगभग पांच क्विंटल आपूर्ति होती है।

दरअसल खुखड़ी एक प्रकार की खाने वाली सफेद मशरूम है। हालांकि इसकी कई प्रजातियां और किस्में हैं। लंबे डंठल वाली सोरवा खुखड़ी ज्यादा पसंद की जाती है। इस। इसे स्‍थानीय बोलचाल की भाषा में भुड़ू खुखड़ी कहते हैं। भुड़ू यानि दीमक द्वारा बनाया गया मिट्टी का घर या टीला होता है, जहां यह बारिश में उगती है। यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाती है।

Read Also  अयोध्या़ में भूमिपूजन की रात रौशन करने को बच्चों ने तैयार किए दीये

वहीं सावन के पवित्र महीने में झारखंड की एक बड़ी आबादी ने चिकन और मटन खाना एक माह के लिए बंद कर देती है। ऐसे में यहां सुदूर इलाकों से आने वाली खुखड़ी चिकन और मटन का बेहतर विकल्प बन जाती है। बस थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। हालांकि रांची में यह 700 से 800 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकती है।

सब्जी के अलावा इसका उपयोग दवाई बनाने में होता है। माना जाता है कि बरसात में बिजली कड़कने से धरती फटती है। इसी समय धरती के अंदर से सफेद रंग की खुखड़ी निकलती है। पशु चराने वाले चरवाहों को खुखड़ी की अच्छी परख होती है. उन्हें यह भी पता होता हैं कि किस स्थान पर खुखड़ी मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

कांकेर नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *