गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची बन गई है। खास बात यह है की इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

आपको बता दें स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसके आलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ, रघु शर्मा समेत कई नेताओं को इस सूची में जगह मिली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी स्टार प्रचारक होंगे।










