बीजापुर। जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। बुधवार को CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की तरफ निकले हुए थे। लौटते वक्त चिंतावगु नदी के पास CRPF जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गए।
धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान ने मौके पर मृत्यु हो गई। शहीद जवान सत्यपाल सिंह के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है।










